1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 35 रुपये से बॉलीवुड के भाईजान तक, सलमान खान ने बताई संघर्ष की कहानी, लखनऊ विश्वविद्यालय में जागरण संवादी में युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

35 रुपये से बॉलीवुड के भाईजान तक, सलमान खान ने बताई संघर्ष की कहानी, लखनऊ विश्वविद्यालय में जागरण संवादी में युवाओं को दिया सफलता का मंत्र

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के करियर की शुरुआत बेहद मामूली कमाई से हुई थी। बीते 27 नवंबर 2026 को दैनिक जागरण संवादी में पहुंचे सलमान खान ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए पहली कमाई का दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा कि उन्हें पहली बार एक डांस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए महज 35 रुपये मिले थे। बैकग्राउंड डांसर के तौर पर उस समय वह मंच पर मौजूद थे।

By Sushil Sah 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, लखनऊ। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के करियर की शुरुआत बेहद मामूली कमाई से हुई थी। बीते 27 नवंबर 2026 को दैनिक जागरण संवादी में पहुंचे सलमान खान ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए पहली कमाई का दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए कहा कि उन्हें पहली बार एक डांस कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के लिए महज 35 रुपये मिले थे। बैकग्राउंड डांसर के तौर पर उस समय वह मंच पर मौजूद थे।

पढ़ें :- 'तारा सुतारिया' के बर्थडे पोस्ट पर 'वीर पहाड़िया' का खास कमेंट, क्या ब्रेकअप के बाद फिर हुआ पैचअप?

ताजमहल में किया था बैकग्राउंड डांस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान खान ने बताया कि ताजमहल में डांस प्रस्तुति के दौरान उन्हें पीछे खड़ा किया गया था, क्योंकि उस समय वह डांस में बहुत अच्छे नहीं थे। इसी कार्यक्रम से उन्होंने पहली बार 35 रुपये की कमाई की थी। सलमान ने इस पुराने किस्से को बेहद मजाकिया अंदाज में साझा किया, जिसे सुनकर सभागार में मौजूद सभी दर्शक हंस पड़े।

सलमान खान ने बताया सफलता का मंत्र

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने युवाओं को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए लगातार कोशिश करते रहना चाहिए। एक कदम आगे बढ़ाइए और फिर दूसरा कदम उससे आगे रखिए। लोग आपको नीचे गिराने की कोशिश करें, तब भी रुकना नहीं चाहिए। धीरे चलें, दौड़ें, गिरें या उठें, लेकिन अपने सपनों की तरफ निरंतर बढ़ते रहें।

पढ़ें :- अल्लू अर्जुन की 'Raaka' से गोविंदा की वापसी की चर्चा, फिर चमकेगा 90s का सितारा

लखनऊ विश्वविद्यालय में उमड़ा प्रशंसकों का हुजूम

लखनऊ विश्वविद्यालय के मालवीय सभागार में बीते 27 नवंबर को आयोजित दैनिक जागरण संवादी के विशेष सत्र में सलमान खान अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ के साथ-साथ सिनेमा, स्टारडम और निजी जिंदगी से जुड़े कई अनुभव साझा किए। उन्होंने ये भी कहा कि जब तक दर्शक उन्हें पसंद करते रहेंगे, उनका स्टारडम ऐसे ही बना रहेगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...