1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ramayana Box Office Collection : ‘रामायण’ की दुनिया में बजा डंका, 27 देशों में तोड़ा रिकॉर्ड, ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ने की तैयारी

Ramayana Box Office Collection : ‘रामायण’ की दुनिया में बजा डंका, 27 देशों में तोड़ा रिकॉर्ड, ‘धुरंधर 2’ को पछाड़ने की तैयारी

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि फिल्म ने अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजारों में अच्छी कमाई की है। अब 'रामायण' 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह है कि फिल्म ने अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजारों में अच्छी कमाई की है। अब ‘रामायण’ 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

पढ़ें :- आठ महीने बाद 'धुरंधर 2' की यालीना सारा अर्जुन को मिली नई फिल्म, यशराज फिल्म्स के साथ मनीष शर्मा की अगली मूवी में आएंगी नजर

‘रामायण’ का दुनियाभर में कितना हुआ कलेक्शन?

फिल्म की घरेलू कमाई में अब पहले जैसी तेजी देखने को नहीं मिल रही है। भारत में इसका रोजाना का नेट कलेक्शन 10 करोड़ रुपये से नीचे आ गया है। हालांकि, विदेशों में तीसरे हफ्ते के दौरान फिल्म की कमाई में फिर से तेजी देखने को मिली है। रिलीज के 22वें दिन यानी गुरुवार को भी फिल्म ने विदेशों में 9.25 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इसी के साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 992 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1,185 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म जल्द ही भारत में 1,000 करोड़ रुपये नेट कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है।

वहीं, विदेशों में फिल्म ने 22 दिनों में 592.13 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके साथ ही ‘रामायण’ का दुनियाभर का कुल कलेक्शन 1,777 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इस कमाई के साथ यह अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अगले हफ्ते ‘बाहुबली 2’ और ‘धुरंधर 2’ को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच सकती है।

इन 27 देशों में बनी नंबर वन भारतीय फिल्म

पढ़ें :- रामायण 1,600 करोड़ कमाने वाली 5वीं भारतीय फिल्म बनी, 17वें दिन भारत में 27.40 करोड़ रुपये कमाए, विदेशों में कुल कमाई 533 करोड़ पार

फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को जानकारी दी कि ‘रामायण’ अब 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है।

पढ़ें :- धनुष की 'OM' ने पहले ही दिन मचाया धमाल, बॉक्स ऑफिस पर 'Ramayana' को दी टक्कर, 31.55 करोड़ की वर्ल्डवाइड ओपनिंग

इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजार शामिल हैं। वहीं, वियतनाम, कंबोडिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, लातविया, जॉर्जिया और आर्मेनिया जैसे देशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।

खास बात यह है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में फिल्म को काफी पसंद किया गया है। कंबोडिया और सिंगापुर जैसे देशों में रामायण की कहानी पहले से ही लोकप्रिय है। सोनी पिक्चर्स की मदद से फिल्म को कई नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज किया गया। इससे बॉलीवुड फिल्मों के लिए नए रास्ते खुले हैं।

फिल्म ‘रामायण’ के बारे में

फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। ‘रामायण’ का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...