‘स्त्री 2’ में धमाल मचाने के बाद अब श्रद्धा कपूर की धमाकेदार वापसी हो रही है। उनकी अगली फिल्म ‘ईठा’ है, जो 4 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी और सफर पर बेस्ड बताई जा रही है। जिनके संघर्ष और कला ने मराठी लोक थिएटर को एक अलग पहचान दी।
Shraddha Kapoor : ‘स्त्री 2’ में धमाल मचाने के बाद अब श्रद्धा कपूर की धमाकेदार वापसी हो रही है। उनकी अगली फिल्म ‘ईठा’ है, जो 4 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म लावणी आर्टिस्ट विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी और सफर पर बेस्ड बताई जा रही है। जिनके संघर्ष और कला ने मराठी लोक थिएटर को एक अलग पहचान दी। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यहां चीजें उतनी आसान नहीं होंगी, क्योंकि सलमान खान की ‘मातृभूमि’ से इस पिक्चर की टक्कर होगी। दो बड़ी फिल्मों के बीच होने वाले इस मुकाबले से पहले श्रद्धा कपूर के फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन की चर्चा हो रही है। कहानी के हिसाब से किरदार के अलग-अलग पड़ाव पर तैयारी हुई है।
कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने खुलासा किया है कि श्रद्धा कपूर ने फिल्म ईथा’ के दूसरे हाफ और क्लाइमैक्स गाने के लिए 10-12 किलोग्राम वज़न बढ़ाया था। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान गर्म फर्श पर नंगे पैर डांस करने से उन्हें गंभीर चोट लगी और उन्हें 6 हफ्ते से 2 महीने तक का ब्रेक/फिजियोथेरेपी लेनी पड़ी। फिल्म 4 दिसंबर को रिलीज़ होगी।
एक तरफ ‘स्त्री 2’ की बड़ी कामयाबी है. जिसके बाद श्रद्धा कपूर को नए अवतार में देखना ऑडियंस के लिए दिलचस्प होगा। वहीं दूसरी तरफ लावणी लोक कला के बैकग्राउंड पर बनी इस कहानी का स्क्रीन पर उतरना भी खास है।