1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद में सात फेरों से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, दूल्हे को बताया प्रेमी, टूटी गई शादी

फिरोजाबाद में सात फेरों से पहले मंडप में पहुंची महिला सिपाही, दूल्हे को बताया प्रेमी, टूटी गई शादी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शादी समारोह हंगामे में बदल गया, जब सात फेरों से ठीक पहले एक महिला पुलिसकर्मी मैरिज होम पहुंच गई। उस महिला ने दूल्हे से प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए उसकी शादी पर आपत्ति जताई। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष ने शादी की रस्में रुकवा दीं और विवाह करने से इनकार कर दिया। कुछ ही समय में शादी की खुशियां विवाद में बदल गईं और मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

By Sushil Sah 
Updated Date

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक शादी समारोह हंगामे में बदल गया, जब सात फेरों से ठीक पहले एक महिला पुलिसकर्मी मैरिज होम पहुंच गई। उस महिला ने दूल्हे से प्रेम संबंध होने का दावा करते हुए उसकी शादी पर आपत्ति जताई। यह सुनते ही दुल्हन पक्ष ने शादी की रस्में रुकवा दीं और विवाह करने से इनकार कर दिया। कुछ ही समय में शादी की खुशियां विवाद में बदल गईं और मामला पुलिस थाने तक जा पहुंचा।

पढ़ें :- फिरोजाबाद में रिश्तों के विवाद ने ली युवक की जान, प्रेम संबंध का आरोप, परिजनों की पिटाई के बाद 22 वर्षीय सोनू ने दी जान

क्या है पूरा मामला?

रिर्पोटों में मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला फिरोजाबाद के टूंडला क्षेत्र का है। बता दें कि बीते 24 नवंबर 2026 की रात स्टेशन रोड स्थित रॉयल गार्डन मैरिज होम में एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। दूल्हा नारखी थाना क्षेत्र के नगला रामकुंवरि जाटऊ का निवासी था और यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। उसकी शादी मैनपुरी के बरनाहल क्षेत्र की रहने वाली युवती से तय हुई थी।

शादी की सभी तैयारियां पूरी हो गई थी। बारात मैरिज होम पहुंच चुकी थी और वरमाला की रस्म भी संपन्न हो गई थी। इसी बीच अचानक एक युवती समारोह में पहुंची। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए दूल्हे के साथ प्रेम संबंध होने का दावा किया। साथ ही इस बात के समर्थन में कुछ साक्ष्य भी दिखाए।

दुल्हन ने सात फेरे लेने से किया इनकार

पढ़ें :- आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए... संगीत सोम का तीखा हमला, बोले- राम मंदिर जाकर मांगें माफी

महिला के एकाएक पहुंचने और उसके दावे के बाद शादी समारोह में हड़कंप मच गया। दुल्हन पक्ष ने पूरे मामले पर सवाल उठाए और सात फेरों की रस्म से पहले ही शादी करने से मना कर दिया। बता दें कि इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। शादी की रस्में रोक दी गईं और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

थाने में हुई पंचायत, दूल्हे पक्ष ने लौटाया खर्च

इस हंगामे की सूचना मिलने पर टूंडला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, जहां काफी देर तक बातचीत और समझौते की प्रक्रिया चली। टूंडला के क्षेत्राधिकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। इसके बाद तय हुआ कि दूल्हे का परिवार शादी की तैयारियों में दुल्हन पक्ष की ओर से खर्च की गई रकम लौटाएगा। इसके बाद दूल्हे की बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई और दोनों परिवार अपने-अपने घर लौट गए।

पुलिस ने पहचान सार्वजनिक नहीं की

पुलिस ने इस मामले में दूल्हा, दुल्हन और प्रेम संबंध का दावा करने वाली महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। महिला के दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम होगी ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, बजेगा सायरन और बिजली होगी गुल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...