लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपीएसएसएससी से चयनित 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपें। इस दौरान सीएम योगी ने नियुक्ति वितरण के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ सैफई का नाम लेते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि नियुक्ति-पत्र वितरण की जो हमारी गति है, उसे सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा...वहां नोट गिनने के अलावा और कुछ गिनते ही नहीं..."
लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में यूपीएसएसएससी से चयनित 201 लेखा परीक्षक और 1,393 सहायक लेखाकार समेत 1,594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपें। इस दौरान सीएम योगी ने नियुक्ति वितरण के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके साथ सैफई का नाम लेते हुए पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि नियुक्ति-पत्र वितरण की जो हमारी गति है, उसे सैफई सिंडिकेट गिन नहीं पाएगा…वहां नोट गिनने के अलावा और कुछ गिनते ही नहीं…”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “लोग कहते हैं कि आखिर यह निष्पक्ष नियुक्ति पत्र वितरण करने से यूपी ने क्या प्राप्त किया? मैंने कहा हमने बहुत कुछ प्राप्त किया है। ये निष्पक्षता, ये पारदर्शिता हमारी पहचान बनी है। अब हमारा युवा यूपी में नौकरी प्राप्त कर रहा है, यूपी में रोजगार प्राप्त कर रहा है और वह देश-दुनिया के अंदर कहीं जाता है तो उसकी पहचान अपने आप उत्तर प्रदेश बन चुका है। अब उत्तर प्रदेश उपद्रव प्रदेश नहीं है। उत्तर प्रदेश की जो नई पहचान बनी है, उस नई पहचान ने युवा को एक नई उड़ान दी है और इस नई उड़ान ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान भी दी है। लोग कहते हैं क्या हुआ? मैं कहता हूं देखो हमने पिछले साढ़े नौ वर्ष में पौने दस लाख नौजवानों को सरकारी नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।”
सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा, “हम अगले दस दिन के अंदर 50000 नौवजवानों को नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं… अखिलेश जी से मैं कहूंगा कि अगर गिनती आती हो तो हम 10 लाख नियुक्ति पत्र हम दे चुके होंगे। लेकिन, आपने बताया नहीं कि 30 लाख नियुक्ति पत्र आप कहां देंगे? और चार बार (पिछली सपा सरकारों में) कितने दिये थे, इसके बारे में भी थोड़ा बता दीजिये यूपी को। आप मुख्यमंत्री थे और उससे पहले के बारे में भी बताइये… यूपी का हर व्यक्ति इसके बारे में जानता है। जब आपका Past अच्छा नहीं है तो फ्यूचर भी अच्छा नहीं होगा।”