1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election Opinion Poll : सर्वे में यूपी की सत्ता सपा को, मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

UP Election Opinion Poll : सर्वे में यूपी की सत्ता सपा को, मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ पहली पसंद

UP Election Opinion Poll: Survey predicts SP to come to power in UP; Yogi Adityanath is the top choice for Chief Minister

By santosh singh 
Updated Date

UP Election Opinion Poll : यूपी विधानसभा चुनाव 2027 (UP Assembly Election 2027) में अभी वक्त है, लेकिन उससे पहले आए एक ओपिनियन पोल (Opinion Poll) ने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। सर्वे के आंकड़ों में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव (SP Supremo Akhilesh Yadav) की पार्टी को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में भी सपा का वोट प्रतिशत बीजेपी (BJP) से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया गया है।

पढ़ें :- इमरान मसूद से नाराज मल्लिकार्जुन खड़गे,बोले- बोलते खूब हो, अब काम भी कर लो, बड़बोलेपन से बिगड़ा गठबंधन?

बता दें कि ‘स्कोर इंटेलिजेंस’ (Score Intelligence) एजेंसी की ओर से किए गए इस सर्वे में 15 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 के बीच 91,429 मतदाताओं की राय ली गई है। सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और सपा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहने का अनुमान है। हालांकि, कांग्रेस के साथ गठबंधन होने और अलग-अलग चुनाव लड़ने की स्थिति में सीटों का गणित बदलता दिखाई दे रहा है।

सर्वे के आंकड़ों में जहां सपा को वोट शेयर के मामले में बीजेपी (BJP) से मामूली बढ़त मिलती दिख रही है, वहीं मुख्यमंत्री की पसंद के मामले में योगी आदित्यनाथ पहले स्थान पर हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अकेले दम पर सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच सकते हैं या फिर बीजेपी और एनडीए एक बार फिर बहुमत का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

सपा ने बीजेपी को छोड़ा पीछे, कितना रहेगा अंतर?

स्कोर इंटेलिजेंस के ओपिनियन पोल (Opinion Poll) का सबसे चर्चित आंकड़ा वोट प्रतिशत को लेकर है। सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 36.98 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 36.69 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस को अपमान का घूंट पीने की आदत पड़ गई है, तभी तो एक तरफ वार्ता चल रही है और दूसरी तरफ सपा टिकट वितरण कर रही: पंकज चौधरी

इस तरह वोट शेयर (Vote Share) के मामले में सपा बीजेपी से 0.29 फीसदी आगे दिखाई दे रही है। हालांकि, दोनों पार्टियों के बीच अंतर बेहद कम है। सर्वे में अन्य दलों की स्थिति भी सामने रखी गई है। समाचार पढ़ें बहुजन समाज पार्टी (BSP) को 11.45 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के खाते में 7.67 फीसदी वोट जा सकते हैं। चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को 2.54 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं, अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) को 1.23 फीसदी, जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोक दल (RLD) को 1.15 फीसदी और ओपी राजभर की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) को 0.80 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।

संजय निषाद की निषाद पार्टी को 0.51 फीसदी, राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को 0.12 फीसदी और अन्य दलों को 0.87 फीसदी वोट मिलने की संभावना जताई गई है।

गठबंधन हुआ तो कितनी सीटें जीत सकती है सपा?

उत्तर प्रदेश विधानसभा में कुल 403 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 202 सीटों की जरूरत होती है। सर्वे में सपा और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी अलग-अलग आंकड़े दिए गए हैं। नक्शे देखें स्कोर इंटेलिजेंस के मुताबिक, अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ते हैं, तो अखिलेश यादव के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को 174 से 219 सीटें मिलने का अनुमान है।

इस स्थिति में गठबंधन का ऊपरी आंकड़ा बहुमत के लिए जरूरी 202 सीटों को पार कर सकता है। वहीं, बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए (NDA) को 181 से 226 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। यानी सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस के साथ गठबंधन होने पर मुकाबला बेहद करीबी रह सकता है। दोनों गठबंधनों के सीटों के अनुमान में बहुमत का आंकड़ा पार करने की संभावना दिखाई गई है।

पढ़ें :- अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस का पलटवार, 27 नवंबर की बैठक में होगा बड़ा फैसला

बगैर गठबंधन मिल सकती हैं 202 सीटें

इस ओपिनियन पोल का एक और अहम पहलू यह है कि कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होने की स्थिति में भी समाजवादी पार्टी को अच्छी सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के मुताबिक, अगर सपा और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं, तो समाजवादी पार्टी को 160 से 202 सीटें मिल सकती हैं। यानी पार्टी का ऊपरी अनुमान बहुमत के आंकड़े तक पहुंच रहा है। वहीं, बीजेपी को 177 से 215 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इस स्थिति में भी दोनों प्रमुख दलों के बीच मुकाबला काफी नजदीकी रहने की संभावना जताई गई है।

अलग-अलग चुनाव लड़ने की स्थिति में दूसरी पार्टियों की संभावित सीटों का अनुमान भी सामने आया है। राष्ट्रीय लोक दल को 10 सीटें मिल सकती हैं, जबकि अपना दल (सोनेलाल) को पांच सीटें मिलने का अनुमान है। ओपी राजभर की सुभासपा को तीन से पांच सीटें और संजय निषाद की निषाद पार्टी को एक से तीन सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में दो सीटें जाने का अनुमान है। वहीं, राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक को दो और बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिल सकती है। इस तरह सर्वे में सपा और बीजेपी के बीच सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं दिखाया गया है। हालांकि, अलग-अलग चुनाव लड़ने की स्थिति में छोटे दलों और क्षेत्रीय पार्टियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो सकती है।

42 सीटों पर सपा-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर

सर्वे रिपोर्ट में प्रदेश की उन विधानसभा सीटों का भी जिक्र किया गया है, जहां मुकाबला बेहद करीबी रहने का अनुमान है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की 42 विधानसभा सीटें ऐसी हैं, जहां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच हार-जीत का अंतर काफी कम रह सकता है। नक्शे देखें इन सीटों पर दोनों पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना जताई गई है। सर्वे के विश्लेषण के मुताबिक, यही सीटें चुनाव के अंतिम नतीजों में अहम भूमिका निभा सकती हैं। उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में 42 करीबी सीटों का गणित किसी भी पार्टी या गठबंधन के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

CM योगी पहली पसंद

पढ़ें :- दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी...सीट शेयरिंग पर बोले यूपी कांग्रेस प्रभारी तो इमरान मसूद ने सपा के घोषणापत्र पर उठाया सवाल

सर्वे में मतदाताओं से यह सवाल भी पूछा गया कि वे अगले मुख्यमंत्री के रूप में किसे देखना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में मौजूदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे दिखाई दिए। स्कोर इंटेलिजेंस के आंकड़ों के मुताबिक, 35.29 फीसदी मतदाताओं ने योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को 26.50 फीसदी लोगों ने अपनी पसंद बताया। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती को 8.59 फीसदी मतदाताओं का समर्थन मिला है। इसके अलावा चंद्रशेखर आजाद को 1.90 फीसदी और प्रियंका गांधी को 1.25 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पसंद बताया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एक फीसदी, राहुल गांधी को 0.27 फीसदी और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को 0.14 फीसदी मतदाताओं ने अपनी पसंद बताया है। वहीं, सर्वे में शामिल 22.66 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री पद की पसंद को लेकर कोई राय नहीं दी।

सपा के वोट शेयर और योगी की लोकप्रियता के बीच दिलचस्प आंकड़े

स्कोर इंटेलिजेंस के इस ओपिनियन पोल में दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं। एक तरफ वोट शेयर के मामले में समाजवादी पार्टी को बीजेपी से मामूली बढ़त मिलने का अनुमान है, तो दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद की पसंद के मामले में योगी आदित्यनाथ अखिलेश यादव से आगे दिखाई दे रहे हैं। सीटों के अनुमान में भी दोनों प्रमुख दलों के बीच करीबी मुकाबले की संभावना जताई गई है। कांग्रेस के साथ गठबंधन होने पर सपा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का सीट अनुमान 219 तक पहुंच रहा है, जबकि अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में सपा का अनुमानित आंकड़ा 202 सीटों तक है। हालांकि, ये सभी आंकड़े एक ओपिनियन पोल के नतीजे हैं, विधानसभा चुनाव के वास्तविक परिणाम नहीं। चुनाव के समय तक मतदाताओं की राय और राजनीतिक समीकरणों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल इस सर्वे ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सपा, बीजेपी, कांग्रेस और दूसरे क्षेत्रीय दलों की रणनीति पर चर्चा जरूर तेज कर दी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...