1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इमरान मसूद से नाराज मल्लिकार्जुन खड़गे,बोले- बोलते खूब हो, अब काम भी कर लो, बड़बोलेपन से बिगड़ा गठबंधन?

इमरान मसूद से नाराज मल्लिकार्जुन खड़गे,बोले- बोलते खूब हो, अब काम भी कर लो, बड़बोलेपन से बिगड़ा गठबंधन?

UP Assembly Election 2027 : यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) का जिक्र करते हुए उन्हें काम पर ज्यादा ध्यान देने की नसीहत दी। संविधान दिवस (Constitution Day) के मौके पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि वह इमरान मसूद (Imran Masood)  को अक्सर टीवी पर देखते और सुनते हैं।

By santosh singh 
Updated Date

UP Assembly Election 2027 : यूपी की राजधानी लखनऊ में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)  ने सांसद इमरान मसूद (Imran Masood) का जिक्र करते हुए उन्हें काम पर ज्यादा ध्यान देने की नसीहत दी। संविधान दिवस (Constitution Day) के मौके पर आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में खड़गे ने कहा कि वह इमरान मसूद (Imran Masood)  को अक्सर टीवी पर देखते और सुनते हैं। वह बड़े जोश के साथ अपनी बात रखते हैं और संसद में भी पार्टी के लिए लगातार लड़ते हैं, लेकिन सिर्फ बोलने से काम नहीं चलेगा।

पढ़ें :- अखिलेश के 26 सीटों के ऑफर पर कांग्रेस का पलटवार, 27 नवंबर की बैठक में होगा बड़ा फैसला

उन्होंने कहा कि हमें बातों से ज्यादा काम पर ध्यान देना होगा। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जितना ज्यादा मिलकर काम करेंगे, संगठन उतना ही मजबूत होगा और आगे बढ़ेगा। खड़गे ने इमरान मसूद (Imran Masood) की सक्रियता का जिक्र करते हुए साफ संदेश दिया कि राजनीतिक लड़ाई में केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि जमीन पर मिलकर काम करना भी जरूरी है।

बड़बोलेपन से बिगड़ा सपा-कांग्रेस गठबंधन?

कयास लगाए जा रहे हैं कि लगातार सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर इमरान मसूद बयान दे रहे हैं। जिससे दोनों पार्टियों के बीच तल्ख देखने को मिल रही है। सूत्रों ने ये भी कहा कि उनके बयान से गठबंधन पर होने वाले सौदे पर असर पड़ सकता है। उन्होंने ‘भीखारी’ जैसे तीखे शब्दों का प्रयोग किया है, जबकि आलाकमान लगातार सपा से गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर मामला सुलझाने में लगा है।

दरअसल, खड़गे का यह बयान ऐसे समय आया है, जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान की खबरें सामने आ रही हैं। इससे एक दिन पहले इमरान मसूद (Imran Masood) ने लखनऊ में समाजवादी पार्टी के रवैये पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को 26 सीटों का प्रस्ताव मंजूर नहीं है और गठबंधन में सम्मानजनक समझौता होना चाहिए। मसूद ने यह भी कहा था कि सीटों के बंटवारे पर आगे क्या करना है, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। ऐसे में खड़गे की ओर से काम पर जोर देने वाली यह टिप्पणी राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है।

पढ़ें :- दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी...सीट शेयरिंग पर बोले यूपी कांग्रेस प्रभारी तो इमरान मसूद ने सपा के घोषणापत्र पर उठाया सवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...