कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर कहा, उनके फैसले पर मेरा टिप्पणी करना उचित नहीं है। गठबंधन का अर्थ यही होता है कि संयुक्त प्रेस वार्ता होती है और संयुक्त प्रेस वार्ता में हर बात संयुक्त होती है। गठबंधन का तो अर्थ यही होता है लेकिन यहां कुछ और हो रहा है तो इसका मुझे पता नहीं। सीट शेयरिंग के विषय पर उन्होंने कहा, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब भी हमने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब तो हमारी सरकार बननी है तो इससे कम का कोई अर्थ नहीं है।
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज संविधान दिवस के मौके पर अपना चुनावी घोषणापत्र जारी करेंगे। घोषणापत्र को जन-मन घोषणापत्र और सत्ताइस का संकल्प-PDA का प्रणपत्र नाम दिया गया है। वहीं, अब इसको लेकर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, गठबंधन में हर बात संयुक्त होती है लेकिन यहां कुछ और हो रहा है।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने समाजवादी पार्टी के घोषणापत्र पर कहा, उनके फैसले पर मेरा टिप्पणी करना उचित नहीं है। गठबंधन का अर्थ यही होता है कि संयुक्त प्रेस वार्ता होती है और संयुक्त प्रेस वार्ता में हर बात संयुक्त होती है। गठबंधन का तो अर्थ यही होता है लेकिन यहां कुछ और हो रहा है तो इसका मुझे पता नहीं। सीट शेयरिंग के विषय पर उन्होंने कहा, जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तब भी हमने 107 सीटों पर चुनाव लड़ा था। अब तो हमारी सरकार बननी है तो इससे कम का कोई अर्थ नहीं है।
वहीं, सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे में फंसे पेंच पर दोनों पार्टियों के नेताओं की तरफ से लगातर प्रतिक्रयाएं आ रही हैं। यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि, अभी संविधान दिवस का आयोजन चल रहा है, उत्सव का माहौल है। इसको मनाने दीजिए। इसके बाद दोनों पक्ष की बातचीत फिर शुरू होगी। एक अच्छे निर्णय पर हम पहुंचने की नियत रखते हैं लेकिन नियत को दोनों तरफ से साफ रखना होगा। दोनों को एक दूसरे की भावनों की कद्र करनी होगी, दोनों को संयमित भाषा का इस्तेमाल करना होगा, दोनों को एक-दूसरे की रूचि का बचाव करना होगा और दोनों एक विचार के साथ साफ मन से अच्छी भावना से एकजुट होकर काम करेंगे तो निश्चित तौर पर उत्तर प्रदेश के अंदर इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।” दोनों पार्टियों की बैठक के सवाल पर उन्होंने कहा, “अभी कोई बैठक नहीं है।”