हरिद्वार में जनवरी में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार अर्धकुंभ मेला 2027 का आयोजन 14 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक होगा, जिसकी पारंपरिक शुरुआत जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ हो चुकी है।
Haridwar Kumbh Mela 2027 : हरिद्वार में जनवरी में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। हरिद्वार अर्धकुंभ मेला 2027 का आयोजन 14 जनवरी 2027 से 20 अप्रैल 2027 तक होगा, जिसकी पारंपरिक शुरुआत जूना अखाड़े के रमता पंचों के नगर प्रवेश के साथ हो चुकी है। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु मां गंगा में डुबकी लगाने के लिए हरिद्वार पहुंचेंगे।
हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर मां गंगा में डुबकी लगाने से पापों से मुक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि और अनंत पुण्य फल की प्राप्ति की मान्यता है। यह वह पावन स्थान माना जाता है जहां गंगा पहाड़ों से निकलकर मैदानी भाग में प्रवेश करती हैं, और यहां के ब्रह्मकुंड का विशेष धार्मिक महत्व है।
अगर आप भी अगले साल इस धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो फटाफट डेट नोट कर लें ताकि आपकी यात्रा आसान रहे।
मुख्य धार्मिक स्नान का सिलसिला 14 जनवरी से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा. करीब 97 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में कुल 10 बड़े स्नान पर्व आएंगे, जिनमें चार अमृत स्नान सबसे खास माने जाएंगे।
अमृत स्नान की तारीख
6 मार्च 2027: महाशिवरात्रि के दिन पहला अमृत स्नान होगा।
8 मार्च 2027: फाल्गुन या सोमवती अमावस्या पर दूसरा शाही स्नान किया जाएगा।
14 अप्रैल 2027: बैसाखी के अवसर पर तीसरा अमृत स्नान संपन्न होगा।
20 अप्रैल 2027: चैत्र पूर्णिमा के दिन चौथा और अंतिम स्नान पर्व मनाया जाएगा।
अन्य बड़े स्नान पर्वों की लिस्ट
14 जनवरी 2027: मकर संक्रांति से मेले का पहला स्नान शुरू होगा।
6 फरवरी 2027: मौनी अमावस्या पर भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
11 फरवरी 2027: बसंत पंचमी का पावन स्नान।
20 फरवरी 2027: माघ पूर्णिमा स्नान।
7 अप्रैल 2027: हिंदू नववर्ष यानी नव संवत्सर पर स्नान।
15 अप्रैल 2027: श्री राम नवमी के दिन विशेष स्नान।