1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Oscar 2027 : रामायण टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल, इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी जीत चुकी है 8 ऑस्कर, इनसे है मुकाबला

Oscar 2027 : रामायण टॉप-20 VFX फिल्मों में शामिल, इसका विजुअल इफेक्ट बनाने वाली कंपनी जीत चुकी है 8 ऑस्कर, इनसे है मुकाबला

बॉलीवुड मूवी रामायण ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 फिल्मों में जगह बना ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने 20 फिल्मों की लिस्ट बना ली है, हालांकि अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। रामायण का मुकाबला अवेंजर्स- डूम्सडे, ओडिसी और ड्यून 3 जैसी फिल्मों से होगा।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। बॉलीवुड मूवी रामायण ऑस्कर 2027 की रेस में शामिल हो गई है। इस फिल्म ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स कैटेगरी की टॉप-20 फिल्मों में जगह बना ली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स की विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच ने 20 फिल्मों की लिस्ट बना ली है, हालांकि अभी आधिकारिक सूची जारी नहीं की गई है। रामायण का मुकाबला अवेंजर्स- डूम्सडे, ओडिसी और ड्यून 3 जैसी फिल्मों से होगा।

पढ़ें :- बिहार के मधुरेंद्र ने तीन घंटे में नाना पाटेकर को दी अनोखी श्रद्धांजलि, पीपल के पत्ते पर उकेरी उनकी तस्वीर

रामायण में विजुअल इफेक्ट्स का काम DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। DNEG के मालिक नमित मल्होत्रा हैं। DNEG ने पहले ‘ड्यून’, ‘इंटरस्टेलर’ और ‘इन्सेप्शन’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

टॉप-20 में 5 में DNEG ने किया काम

रामायण ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में शामिल हुई है। शॉर्टलिस्ट के लिए वोटिंग 7 से 11 दिसंबर तक चलेगी और 15 दिसंबर को घोषणा होगी। अंतिम नामांकन 21 जनवरी 2027 को आएंगे, जबकि 99वां एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह 14 मार्च 2027 को होगा।

विजुअल इफेक्ट्स कैटेगिरी में शामिल की गई 20 फिल्मों में से 5 में DNEG कंपनी ने VFX प्रोडक्शन का काम किया है। ऑस्कर की इस दौड़ के अलावा ‘रामायण’ को अगले साल होने वाले क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में भी बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स और बेस्ट स्टंट डिजाइन श्रेणियों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

पढ़ें :- बॉक्स ऑफिस पर हिट का क्या है फॉर्मूला? ‘मिर्जापुर’ के प्रोड्यूसर ने बताया साउथ फिल्मों का राज

क्या होती है ऑस्कर लॉन्गलिस्ट?

ऑस्कर के बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स (VFX) श्रेणी में ‘लॉन्गलिस्ट’ शुरुआती चरण की वह 20 फिल्मों की सूची होती है, जिन्हें विजुअल इफेक्ट्स ब्रांच एग्जीक्यूटिव कमेटी आगे के मूल्यांकन के लिए चुनती है।

इसके बाद आगे की प्रक्रिया में 7 से 11 दिसंबर 2026 के बीच शुरुआती वोटिंग होगी, जिसके आधार पर 15 दिसंबर को 10 फिल्मों की आधिकारिक ‘शॉर्टलिस्ट’ घोषित की जाएगी।

11 से 15 जनवरी 2027 तक नामांकन वोटिंग होगी और 21 जनवरी 2027 को अंतिम 5 नामांकित फिल्मों (नॉमिनीज) की घोषणा की जाएगी।

आखिर में 25 फरवरी से 4 मार्च 2027 तक चलने वाली फाइनल वोटिंग के बाद 14 मार्च 99वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में केवल एक फिल्म को बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का ऑस्कर पुरस्कार मिलेगा।

पढ़ें :- ‘तू है मेरी किरण’ में पति जहीर संग रोमांस करती नजर आएंगी अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, फिल्म का पहला पोस्टर भी जारी

20 दिनों में 1,735 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 5 नवंबर को रिलीज हुई ‘रामायण: पार्ट 1’ की रफ्तार तीसरे हफ्ते में भी मजबूत बनी हुई है। 20वें दिन (मंगलवार, 24 नवंबर) फिल्म ने भारत में 17.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही 20 दिनों में फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 972.95 करोड़ रुपए और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 1,735.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...