1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बांग्लादेश के आजादी के दिन 16 दिसंबर को वतन लौटना चाहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, तारिक रहमान सरकार से विमान भेजने का किया आग्रह

बांग्लादेश के आजादी के दिन 16 दिसंबर को वतन लौटना चाहती हैं पूर्व पीएम शेख हसीना, तारिक रहमान सरकार से विमान भेजने का किया आग्रह

Former PM Sheikh Hasina wishes to return home on December 16—Bangladesh’s Independence Day—and has requested that a government aircraft be sent for her

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पहली बार अपनी वापसी के लिए तारीख बताई है। वे 16 दिसंबर को अपने देश लौटना चाहती हैं। उन्होंने इसके लिए तारिक रहमान सरकार से विमान भेजने की मांग की। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने मंगलवार को बताया कि हसीना सरकारी एयरलाइन बिमान बांग्लादेश की फ्लाइट से दिल्ली से ढाका लौटना चाहती हैं।

पढ़ें :- रिपोर्ट में दावा, शेख हसीना की वापसी पर भारत बोला-बांग्लादेशी सेना सुरक्षित लेकर जाए और फांसी के खिलाफ अपील का मिले मौका

16 दिसंबर 1971 को बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ मुक्ति संग्राम में जीत हासिल की थी। पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और मुक्ति वाहिनी के सामने आत्मसमर्पण किया था। मुक्ति वाहिनी बांग्लादेश की आजादी के लिए लड़ने वाले लोगों का संगठन था।

‘वापसी का इंतजाम करना सरकार की जिम्मेदारी’

हसीना के प्रवक्ता सैयद मोजम्मेल अली ने यह भी कहा कि 5 अगस्त 2024 को हसीना को जिस बांग्लादेशी विमान से भारत लाया गया था, अब उसी तरह उनकी वापसी का इंतजाम भी सरकार को करना चाहिए। हसीना को संविधान के खिलाफ देश से बाहर भेजा गया था। ऐसे में अब उन्हें वापस लाना सरकार की जिम्मेदारी है।

हसीना की वापसी के ऐलान से बांग्लादेश में राजनीतिक तनाव पहले से बढ़ा हुआ है। उनकी पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसी महीने की शुरुआत में उन्होंने नए पासपोर्ट और दूसरे जरूरी दस्तावेजों के लिए भी आवेदन किया था। हालांकि रहमान सरकार ने उनकी मांग मानने से इनकार कर दिया।

पढ़ें :- बांग्लादेश में हो रही हिंसा को लेकर शेख हसीना ने दिया बड़ा बयान , बोली 'इसी अराजकता ने मेरी सरकार उखाड़ फेंकी...

सरकार बोली- हसीना को भगोड़ा आतंकवादी और दोषी अपराधी, हथकड़ी पहनाकर ही लाएंगे

बांग्लादेश सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के 16 दिसंबर को देश लौटने के ऐलान को खारिज कर दिया है। सरकार का कहना है कि हसीना की वापसी तभी संभव है, जब उन्हें भारत से प्रत्यर्पित कराकर हथकड़ी में लाया जाए।

विदेश मामलों के राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने मीडिया से बातचीत में हसीना को भगोड़ा आतंकवादी और दोषी अपराधी बताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के लोग आतंकवाद के सिर्फ एक रूप को जानते हैं और वह है शेख हसीना के संरक्षण वाला अवामी आतंकवाद। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद हसीना सोते समय सपने देखती हैं कि वे पैदल या विमान से बांग्लादेश लौट रही हैं।

भारत ने एक हत्यारन को अपने देश में जगह दी: बांग्लादेशी सांसद नाहिद इस्लाम

बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंसा और राजनीतिक तनाव के बीच नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के प्रमुख और सांसद नाहिद इस्लाम ने भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नाहिद ने कहा कि भारत एक ‘हत्यारन’ को अपने यहां जगह दे रहा है और उसकी जमीन का इस्तेमाल बांग्लादेश के खिलाफ किया जा रहा है।

पढ़ें :- बांग्लादेश के शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद छिड़ा बवाल, भारत पर लग रहे ​आरोप

उन्होंने कहा कि भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को वहां से राजनीतिक गतिविधियां करने की छूट मिल रही है। नाहिद ने बांग्लादेश के सभी राजनीतिक दलों और लोगों से भारत के दबदबे के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने सरकार से भारत के साथ गंगा जल बंटवारे और शेख हसीना को वापस लाने जैसे मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाने की मांग भी की।

हसीना 5 अगस्त 2024 को देश छोड़कर आई थीं भारत

बांग्लादेश में जून 2024 में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ छात्र आंदोलन शुरू हुआ था। हाईकोर्ट ने 1971 की आजादी की लड़ाई में शामिल स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों और पोते-पोतियों को सरकारी नौकरियों में 30 फीसदी आरक्षण देने का फैसला सुनाया था।

छात्रों ने इसका विरोध किया। उनकी मांग थी कि सरकारी नौकरियों में भर्ती आरक्षण के बजाय योग्यता के आधार पर हो। जुलाई में प्रदर्शन तेज हो गए। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। पुलिस पर प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और जरूरत से ज्यादा बल इस्तेमाल करने के आरोप लगे।

इसके बाद छात्रों ने हसीना के इस्तीफे की मांग शुरू कर दी। धीरे-धीरे आंदोलन पूरे देश में फैल गया। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में करीब 1,400 लोगों की मौत हुई थी। 5 अगस्त 2024 को हजारों प्रदर्शनकारी ढाका की ओर बढ़े और हसीना के सरकारी आवास तक पहुंच गए। इसके बाद हसीना सैन्य विमान से भारत आ गईं। तब से वह भारत में रह रही हैं।

पढ़ें :- Bangladesh former PM Sheikh Hasina : शेख हसीना और उनके परिवार को बड़ा झटका ,वोटर कार्ड ब्लॉक , अगले चुनाव में नहीं डाल पाएंगे वोट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...