लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके।
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Former Prime Minister Rajiv Gandhi) की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके। राहुल का यह बयान कांग्रेस के उस पुराने आरोप को फिर चर्चा में ले आया है, जिसमें पार्टी ने तत्कालीन वीपी सिंह सरकार पर राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) की सुरक्षा हटाने का आरोप लगाया था।
The proposal didn’t go according to plan and neither did my seventh birthday.
The decision in 2004 gave some of us relief but others joy.
There was an intention behind withdrawing Papa’s security.
And even after 500+ pages there are some things Ma has left out of her book.
पढ़ें :- संजय सिंह ने बच्चों की किताबों के कागज खरीद में 441 करोड़ घोटाले का लगाया आरोप, ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को मिला ठेका!
Priyanka and I sat down with our mother to talk through all of it. Going back to those memories brought back the joy, the laughter and even the pain we felt at the time.
Ma’s journey of Belonging has been full of enormous love and terrible tragedy, and she has met all of it with dignity and courage.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 24, 2026
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यह बात अपनी मां और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संस्मरण पर उनके साथ बातचीत के दौरान कही। इस बातचीत में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) भी मौजूद थीं। इस चर्चा का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है।
बिहार दौरे के बाद राहुल गांधी को सताने लगी थी पिता की सुरक्षा की चिंता
बातचीत के दौरान सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने साल 1991 के एक वाकये का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उस समय राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपने पिता राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) के साथ बिहार दौरे पर गए थे। इस दौरान भीड़ की ओर से राजीव गांधी पर पत्थर फेंके गए थे और उनके खिलाफ नारेबाजी भी की गई थी।
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने बताया कि इस घटना के बाद जब राहुल घर लौटे तो उन्होंने अपनी मां से पिता की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जाहिर की थी। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के मुताबिक, राहुल ने उनसे कहा था, ‘मां, अगर हमने पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया तो मुझे लगता है कि मैं बहुत जल्द उनके अंतिम संस्कार के लिए वापस आऊंगा।’
राहुल बोले- पिता की सुरक्षा हटाने के पीछे उन्हें साजिश नजर आई
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बिहार दौरे की घटना को अपनी चिंताओं का आखिरी पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि पिता की सुरक्षा को लेकर उनका रुख बिल्कुल स्पष्ट था। राहुल के मुताबिक, ‘पापा की सुरक्षा इसलिए हटाई गई थी, ताकि उनकी हत्या की जा सके।’
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के संस्मरण को लेकर उनके साथ बातचीत हो रही थी। इस दौरान उन्होंने पिता की सुरक्षा से जुड़ी अपनी पुरानी आशंकाओं और बिहार दौरे के अनुभव को साझा किया।
सोनिया की किताब में छूट गईं हैं कई बातें : राहुल
इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि उनकी मां सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की किताब ‘बिलॉन्गिंग : ए जर्नी ऑफ लव’ में 500 से अधिक पेज होने के बावजूद इसमें कई बातें छूट गई हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि उनका 7वां जन्मदिन भी योजना के अनुसार नहीं मनाया जा सका।
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि उनकी मां की जीवन-यात्रा में अपार प्रेम और बेहद दुखद घटनाएं रही हैं तथा उन्होंने इन सभी परिस्थितियों का सामना गरिमा और साहस के साथ किया है। इस बीच सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी इसी संदर्भ में एक्स पर लिखा,कि मैंने अपनी यादों के आधार पर ‘बिलॉन्गिंग’ लिखी। राहुल और प्रियंका ने भी अपनी यादें शेयर कीं और इन कहानियों को एक नया जीवन मिल गया। मेरे बच्चे मेरी सबसे बड़ी खुशी और ताकत हैं और वे दो ऐसे लोग हैं जो किसी और की तुलना में मेरे धैर्य की सबसे अधिक परीक्षा लेते हैं।