1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. अब असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खान पर किया शायराना वार, कहा- ‘हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा’

अब असदुद्दीन ओवैसी ने आजम खान पर किया शायराना वार, कहा- ‘हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा’

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है। इसी बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद आजम खान (Azam Khan) पर शायराना अंदाज में हमला किया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Elections) से पहले राजनीतिक सरगर्मी बनी हुई है। इसी बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सांसद आजम खान (Azam Khan) पर शायराना अंदाज में हमला किया है। उन्होंने कहा कि सेक्युलर पार्टियों के मुस्लिम नेता अपने नेताओं से सवाल पूछने के बजाय मुझसे ज्यादा सवाल पूछते हैं। यह उनकी ईमानदारी के बारे में बहुत कुछ बताता है। उन्होंने कहा,कि जैसा कि मशहूर शायर राहत इंदौरी ने कहा था कि न हमसफर, न किसी हमनशीं से निकलेगा, हमारे पांव का कांटा हमीं से निकलेगा।’

पढ़ें :- आजम खान को एनकाउंटर का डर होना चाहिए... संगीत सोम का तीखा हमला, बोले- राम मंदिर जाकर मांगें माफी

पढ़ें :- 'कांग्रेस के भीख के कटोरे में अखिलेश कितनी सीटें डालेंगे?' भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने कसा तंज

बता दें कि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान जेल से रिहाई के बाद यूपी में मुस्लिम वोटों को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। इस बीच सपा नेता ने आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रेशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन पर भी तीखा हमला किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि वो नगीना जाकर कहेंगे कि आपने हमारे सीने में खंजर उतार दिया।

सपा नेता आजम खान ने हाल में स्वतंत्र पत्रकार अजीत अंजुम को दिए एक इंटरव्यू में असदुद्दीन ओवैसी से लेकर चंद्रशेखर आजाद और उनके गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। अपने अलग अंदाज के लिए मशहूर आजम ने चंद्रशेखर का नाम लिए बिना कहा कि वो मुस्लिम वोटों के सहारे सांसद बने हैं। वो नगीना जाएंगे और वहां के वोटरों को शुक्रिया अदा करेंगे।

चंद्रशेखर और ओवैसी के गठबंधन पर हमला

आजम खान ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद को अक्ल से काम करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने दोनों नेताओं को हद में रहने की नसीहत भी दे दी।सपा नेता कहा कि “वो (चंद्रशेखर आजाद) मुसलमान वोटों से सांसद बने हैं। हक अदा कर दिया उन्होंने..मैं वहां (नगीना) के मुसलमानों से भी मिलने जाऊंगा कि भाई तुमने खंजर दे दिया हमारे दिल में खंजर उतारने के लिए।

आजम खान ने आगे कहा कि “मेरी दरख्वास्त है दोनों साहिबान से कि दो चार दिन गुजरने दें। दोनों अक्ल से काम लें, कि वो हम पर तरस खाएं और ख़ुद पर भी रहम करें। बात निकलेगी तो बहुत दूर तलक जाएगी। बेहतर है लोग अपनी हदों में रहे और हमारी तकदीरों से ना खेलें। वहां तो काट डालेंगे कहने वाले भी बरी हो गए और हमें जेल हो गई। आख़िर ये किसकी इनायतें हैं?

पढ़ें :- हम कथा के ​खिलाफ नहीं लेकिन भगवान पर टिप्पणी को कैसे मान लें...धीरेंद्र शास्त्री पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

ओवैसी पर भी उठाए सवाल

असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए आजम खान ने कहा कि जिसके चार विधायक हों अपने राज्य में.. वो 400 का दावेदार हो ये मामूली बात है? अब्दुल दरी नहीं उठाएगा। लानत हो हर उस इंसान पर जो अब्दुल से दरी उठवाने की बात कर रहे हैं। क्योंकि, अब्दुल अल्लाह का नाम है।

उन्होंने आगे कहा कि उनकी दुआ मेरे लिए बहुत अच्छी है लेकिन, इस दुआ के पीछे वो दवा किसकी कर रहे थे? आज़म ने तंज कसते हुए कहा कि मेरे इतने मुकदमों में बैरिस्टर साहब ने एक भी वकालत नामा भी नहीं लगाया और मेरे लिए दुआ भी करा गए? मेरे दिल को कितना सुकून होता अगर एक वकालत नामा भी उनका मेरे नाम का लग जाता है क्योंकि मेरा पास तो इतना बड़ा तो वकील भी नहीं था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...