1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पाइपलाइन फटते ही सड़क पर आया सैलाब! पुणे में एक घंटे में बर्बाद हुआ 10 लाख लीटर पानी, भड़के लोग

पाइपलाइन फटते ही सड़क पर आया सैलाब! पुणे में एक घंटे में बर्बाद हुआ 10 लाख लीटर पानी, भड़के लोग

पुणे में पानी की किल्लत के बीच एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने नगर निगम के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर में महज एक घंटे में करीब 10 लाख लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे में पानी की बर्बादी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पानी की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई, जिसके बाद तेज दबाव से पानी सड़कों पर बहने लगा। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे के भीतर लगभग 10 लाख लीटर पानी बर्बाद हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर पानी भरने से यातायात भी प्रभावित हुआ।

पढ़ें :- पार्क में बैठे कपल पर टूट पड़े 8 लड़के, बदसलूकी का विरोध किया तो बरसाए लाठी-डंडे! BJP नेता ने बताया 'कट्टरपंथ'

दरअसल, यह घटना रविवार को पुणे के अंबेगांव बुद्रुक इलाके में हुई। यहां पुणे नगर निगम की समान जलापूर्ति परियोजना के तहत बिछाई गई करीब 1400 मिलीमीटर व्यास की मुख्य पाइपलाइन अचानक फट गई। यह पाइपलाइन वडगांव वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से मोहम्मदवाड़ी तक पानी पहुंचाती है।

स्थानीय निवासी ने पाइपलाइन फटने की सूचना नगर निगम के कंट्रोल रूम को दी। इसके बाद अधिकारियों ने पानी की सप्लाई बंद कराई। नगर निगम के मुताबिक, सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर पाइपलाइन में पानी की पंपिंग रोक दी गई। मरम्मत का काम शुरू किया गया और सोमवार सुबह तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।

 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नगर निगम के प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि एक तरफ शहर में पानी की कटौती की जा रही है और लोगों से पानी बचाने की अपील होती है, दूसरी तरफ सरकारी पाइपलाइनों से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।

नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, पाइपलाइन के नीचे पहले से पानी की लाइनें, बिजली के केबल और सीवेज लाइनें मौजूद थीं। संकरी सड़क के कारण निर्माण के दौरान वेल्डिंग की गुणवत्ता बनाए रखने में दिक्कत आई थी। हालांकि, पाइपलाइन फटने की सटीक वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...