मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को राज्य विधानसभा में पेश जानें को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई। यह फैसला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
नबान्न, पश्चिम बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को बताया कि आज कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसमें पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ (Paschim Banga) करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को राज्य विधानसभा में पेश जानें को कैबिनेट बैठक में मंजूरी दे दी गई। यह फैसला अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। बैठक के बाद उन्होंने कहा, कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ (Paschim Banga) करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में रखा जाएगा। अधिकारी ने बताया कि विधानसभा से पारित होने के बाद, इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र (Winter session of the West Bengal Legislative Assembly) 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा।
पश्चिम बंगाल (West Bengal) के गठन का इतिहास 20 जून, 1947 से जुड़ा है, और इस इतिहास को मान्यता मिलनी चाहिए। ‘पश्चिम बंगाल ‘ (West Bengal) के बजाय, इसका नाम ‘पश्चिम बंग’ (Paschim Banga) होगा।