क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को अपना सबसे उग्र और भयानक रूप 'कालभैरव' क्यों धारण करना पड़ा था? और क्यों आज भी काशी के कोतवाल के रूप में सबसे पहले उन्हीं की पूजा होती है? आइए जानते हैं मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी यानी 'कालभैरव जयंती' की वो पौराणिक कथा, जो अहंकार के विनाश का प्रतीक है। इस बार 1 दिसंबर (मंगलवार) को कालभैरव जयंती, कालाष्टमी मानायी जाएगी।
Kaal Bhairav Jayanti 2026 : क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव को अपना सबसे उग्र और भयानक रूप ‘कालभैरव’ क्यों धारण करना पड़ा था? और क्यों आज भी काशी के कोतवाल के रूप में सबसे पहले उन्हीं की पूजा होती है? आइए जानते हैं मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी यानी ‘कालभैरव जयंती’ की वो पौराणिक कथा, जो अहंकार के विनाश का प्रतीक है। इस बार 1 दिसंबर (मंगलवार) को कालभैरव जयंती, कालाष्टमी मानायी जाएगी।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, एक बार ब्रह्मा, विष्णु और महेश के बीच इस बात पर बहस छिड़ गई कि तीनों में सबसे श्रेष्ठ कौन है? देवताओं और ऋषियों ने विचार करके भगवान शिव को सर्वश्रेष्ठ बताया। भगवान विष्णु ने तो इसे स्वीकार कर लिया, लेकिन ब्रह्मा जी का अहंकार जाग उठा।
उस समय ब्रह्मा जी के पाँच सिर हुआ करते थे। अपने पाँचवें सिर से उन्होंने भगवान शिव का घोर अपमान किया और कटु वचन कहे। यह सुनकर शिव जी अत्यंत क्रोधित हो गए। उनके इसी क्रोध और तेज से एक भयानक, काला और विकराल रूप प्रकट हुआ—जिसका नाम था ‘कालभैरव’।
कालभैरव ने अपने बाएँ हाथ की सबसे छोटी उंगली के नाखून से ब्रह्मा जी का वह अहंकारी पाँचवाँ सिर काट दिया। लेकिन ऐसा करते ही कालभैरव पर ‘ब्रह्महत्या’ का महापाप लग गया और ब्रह्मा जी का कपाल (खोपड़ी) उनके हाथ से चिपक गया।

इस पाप से मुक्ति पाने के लिए कालभैरव तीनों लोकों में भटकते रहे, लेकिन कपाल उनके हाथ से नहीं छूटा। अंत में, जब वे भगवान शिव की प्रिय नगरी ‘काशी’ पहुँचे, तो वहाँ कदम रखते ही ब्रह्महत्या का पाप समाप्त हो गया और कपाल हाथ से गिर गया। तभी से भगवान शिव ने उन्हें काशी का ‘कोतवाल’ यानी रक्षक नियुक्त कर दिया।
कालभैरव जयंती हमें सिखाती है कि समय और अहंकार से बड़ा कोई नहीं है। मान्यता है कि इस दिन कालभैरव की पूजा करने से सभी भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।