1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RSS प्रमुख ने शुकतीर्थ का किया दौरा, बोले- दुनिया आज जिन समस्याओं से जूझ रही है, उनका समाधान है भारत के पास

RSS प्रमुख ने शुकतीर्थ का किया दौरा, बोले- दुनिया आज जिन समस्याओं से जूझ रही है, उनका समाधान है भारत के पास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS ) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat)  रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो दिवसीय प्रवास पर शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए भागवत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव (Swami Kalyandev) दुर्लभ वीतरागी संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म के आदर्शों को आगे बढ़ाया।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS ) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat)  रविवार शाम करीब साढ़े छह बजे दो दिवसीय प्रवास पर शुकतीर्थ पहुंचे। यहां उन्होंने शुकदेव आश्रम में शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याणदेव महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके कार्यों और समाजसेवा में योगदान को याद करते हुए भागवत ने कहा कि स्वामी कल्याणदेव (Swami Kalyandev) दुर्लभ वीतरागी संत थे, जिन्होंने सनातन धर्म के आदर्शों को आगे बढ़ाया।

पढ़ें :- मुझे खुशी है BJP-RSS वाले 'Belonging: A Journey of Love' पढ़ रहे हैं, मेरी मां को अपनी कहानी बताने का पूरा हक है : प्रियंका गांधी

शुकदेव आश्रम के मुख्य द्वार पर पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी (Peethadhishwar Swami Omanand Brahmachari) ने संघ प्रमुख का स्वागत किया। उन्हें रुद्राक्ष की माला और शॉल भेंट की गई। इस दौरान श्री शुकदेव संस्कृत विद्यालय (Shri Shukdev Sanskrit Vidyalaya) के बटुकों और पुरोहितों ने शंखनाद के साथ स्वस्तिवाचन किया। आश्रम पहुंचने के बाद डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) ने शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक स्वामी कल्याणदेव (Swami Kalyandev)  महाराज के समाधि मंदिर में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने संत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, दीप प्रज्ज्वलित किया और आरती की।

इस दौरान भागवत ने स्वामी कल्याणदेव (Swami Kalyandev)  के संदेशों को भी ध्यान से पढ़ा। इनमें निष्काम भाव से सेवा करने और मानवता की सच्ची सेवा के महत्व को बताया गया है। संत के संदेश में कहा गया है कि जब कोई निष्काम भावना से सेवा में तल्लीन हो जाता है और उसकी आंखें आंसुओं से भर आती हैं, तब उस सेवा को मानवता की सच्ची सेवा माना जाना चाहिए। संदेश में यह भी कहा गया है कि मनुष्य जो कुछ कर रहा है, वह ईश्वर की प्रेरणा और संचालन से हो रहा है, इसे हमेशा याद रखना चाहिए।

129 वर्ष की आयु तक समाजसेवा में जुटे रहे स्वामी कल्याणदेव

आश्रम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद ब्रह्मचारी (Peethadhishwar Swami Omanand Brahmachari)  ने संघ प्रमुख को स्वामी कल्याणदेव महाराज के जीवन और कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुदेव ने 129 वर्ष की आयु तक देश के सनातन तीर्थों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने समाजहित में 300 से अधिक स्कूल, कॉलेज और चिकित्सा केंद्र जैसी संस्थाओं की स्थापना की।

पढ़ें :- RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस की जीत विपक्ष लिए बनेगा नई राजनीतिक संजीवनी, जानें नवनिर्वाचित MLC अभिजीत वंजारी ने कैसे ढहाया बीजेपी का किला?

आश्रम में कई पदाधिकारी और अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में आचार्य जीसी उप्रेती, आचार्य अरुण, कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री और सुमन कृष्ण शास्त्री ने मंत्र पाठ किया। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. एमएल रंगा, महामंत्री केके विज, ट्रस्टी एवं पूर्व न्यायाधीश बीबी सिंह, ट्रस्टी एवं कुलपति डॉ. नरेंद्र शर्मा और ट्रस्टी रमेश मलिक सहित ओमदत्त आर्य ने संघ प्रमुख को ओम का चित्र भेंट किया। इस दौरान जिलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और एसएसपी सूरज कुमार राय भी मौजूद रहे।

सादगी का भोजन, भा गया काजीखेड़ा का गुड़

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) ने रविवार रात शुकदेव आश्रम में सादगी से भोजन किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज की रसोई में उनका भोजन तैयार हुआ। साबुत मूंग दाल और लोकी खाई। आश्रम की गोशाला का दूध पिया। इसके अलावा काजीखेड़ा गांव में तैयार कराया गया गुड़ और शक्कर भी खाई। ट्रस्टी रमेश मलिक ने यह गुड़ तैयार कराया था। ओमदत्त आर्य ने बताया कि बेहद सादगी के साथ संघ प्रमुख ने भोजन किया है। ब्यूरो

महान विभूतियों को शुकतीर्थ लेकर आए कल्याण देव

पढ़ें :- देवी-देवताओं को न मानने की शपथ के बाद, हिंदू धर्म का गुणगान करने लगे सपा नेता राजकुमार भाटी

शुकतीर्थ में गंगा स्नान वर्ष 1945 में शुरू हुआ। शिक्षा ऋषि स्वामी कल्याण देव महाराज के प्रयास से यहां किसानों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगना शुरू हुआ। 28 नवंबर 1958 को देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू शुकतीर्थ के किसान सम्मेलन में शामिल हुए थे। इसके अलावा 1959 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. संपूर्णानंद ने मेले में एक रात गुजारी थी। लंबे समय बाद गंगा स्नान के बीच अब आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत शुकतीर्थ पहुंच गए हैं।

तीर्थ में सुरक्षा, सेफ हाउस बनाया, 30 जगह पुलिस तैनात

आरएसएस प्रमुख के दौरे के लिए शुकदेव आश्रम में सेफ हाउस भी बनाया गया है। इसके अलावा सीओ जानसठ ऋषिका सिंह की देख-रेख में 30 जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। सीओ सदर सुनील कुमार को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। रविवार शाम को आरएसएस प्रमुख के पहुंचने के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।

आश्रम में उत्सव, फूलों से की गई सजावट

शुकदेव आश्रम में उत्सव का माहौल है। यहां पर फूलों से सजावट की गई है। शुकदेव आश्रम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं का आवागमन यहां पर बाजार वाले गेट से किया गया है।

आरएसएस प्रमुख के दौरे को लेकर चर्चा

पढ़ें :- नेहा बोरा का भाजपा व RSS पर तीखा हमला, बोलीं- एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी क्या-क्या नहीं कर रहे हैं?

शुकतीर्थ में गंगा स्नान के बीच संघ प्रमुख का दौरा बेहद महत्वपूर्ण है। भागवत पीठ में डॉ. मोहन भागवत सोमवार यज्ञ से शुभारंभ किया। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज के सानिध्य में देश की अखंडता, संप्रभुता और जन कल्याण को यज्ञ में आहुतियां अर्पित की जाएगी। तीर्थ के मुख्य संत और महात्माओं की उपस्थिति रही। विश्व की मौजूदा परिस्थितियों में अखंड भारत की रक्षा, चुनौतियों पर डॉ मोहन भागवत शुकतीर्थ को संदेश के साथ पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज पौराणिक शुकतीर्थ के महत्व और वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज के विराट और विलक्षण व्यक्तित्व पर उद्बोधन के लिए पहुंचे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...