1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजा भैया की पत्नी का भावुक पोस्ट, लिखा-हजूर सनातन धर्म में विवाह सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का है पवित्र संकल्प

राजा भैया की पत्नी का भावुक पोस्ट, लिखा-हजूर सनातन धर्म में विवाह सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का है पवित्र संकल्प

भानवी कुमारी  सिंह (Bhanvi Kumari Singh) ने सोशल मीडिया पोस्ट में बेहद भावुक अंदाज में वैवाहिक रिश्ते और सनातन धर्म में विवाह की मान्यता का जिक्र किया है। भानवी सिंह ने लिखा,कि हजूर मैं आपकी धर्मपत्नी हूं। सनातन धर्म में विवाह सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र संकल्प है। उनकी इस पोस्ट को राजा भैया के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच काफी अहम माना जा रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली।  जनसत्ता दल लोकतांत्रिक Jansatta Dal (Loktantrik)   प्रमुख व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh, alias Raja Bhaiya) हाल ही में आयोजित रामकथा के कारण चर्चा के केंद्र में हैं। 17 से 20 नवंबर 2026 के बीच चले इस आयोजन में कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री (Storyteller Dhirendra Shastri) की मौजूदगी और विभिन्न राजनीतिक प्रतिक्रियाओं ने यूपी की राजनीति में हलचल पैदा की है।

पढ़ें :- राजा भैया का दो टूक बयान, बोले-UGC नहीं लागू होगा, हमने कह दिया तो कह दिया, हिंदू पार्टी नहीं, धर्म को दें प्राथमिकता

इसी बीच उनकी पत्नी भानवी कुमारी  सिंह (Bhanvi Kumari Singh) ने सोशल मीडिया पोस्ट में बेहद भावुक अंदाज में वैवाहिक रिश्ते और सनातन धर्म में विवाह की मान्यता का जिक्र किया है। भानवी सिंह ने लिखा,कि हजूर मैं आपकी धर्मपत्नी हूं। सनातन धर्म में विवाह सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र संकल्प है। उनकी इस पोस्ट को राजा भैया के साथ उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच काफी अहम माना जा रहा है। पोस्ट में इस्तेमाल किए गए भावुक शब्दों ने एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है। भानवी सिंह की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

भानवी कुमारी सिंह (Bhanvi Kumari Singh)  ने लिखा कि मेरी भी बहुत इच्छा थी कि इस पावन रामकथा में मैं हजूर के साथ बैठकर पूजा-अर्चना करती और मेरा पूरा परिवार एक साथ इस धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बनता। दुर्भाग्यवश जिस अन्य महिला के कारण इतने वर्षों पहले मुझे अपने ही घर से निकाला गया, उसी के कारण आज रामकथा जैसे पवित्र अवसर पर भी मुझे और दोनों बेटियों कोअपने घर वापस नहीं आने दिया गया। उन्होंने कहा कि यह पीड़ा शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। मैं हजूर की धर्मपत्नी हूँ और धर्मपत्नी होने के नाते मैं अपने और उनके बीच किसी भी दूरी को स्वीकार नहीं करती।

भानवी कुमारी सिंह ने लिखा कि मेरे सनातन धर्म और संस्कारों में विवाह केवल एक सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का पवित्र संकल्प है। मेरी धार्मिक मान्यताओं में तलाक या डिवोर्स की कोई कल्पना नहीं रही । लोगों की इतनी सुंदर, स्नेहपूर्ण और भावुक टिप्पणियाँ पढ़कर मेरा मन भर आता है। जिस अपनत्व और प्रेम के साथ सभी मेरे अपने घर और परिवार में वापस लौटने की कामना कर रहे हैं, वह मेरे लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि एक दिन सत्य, धर्म और रिश्तों की पवित्रता की विजय हो तथा मेरे परिवार में पुनः प्रेम, शांति और एकता स्थापित हो।

भानवी कुमारी सिंह ने लिखा कि कुंडा की मेरी प्रिय जनता एवं समस्त शुभचिंतकों को हृदय से प्रणाम। आप सभी ने मेरे प्रति जो अपार स्नेह, प्रेम, सम्मान और अपनापन व्यक्त किया है, मेरी भावनाओं को जिस आत्मीयता से समझा है और मुझे अपने बीच देखने की इच्छा जताई है, उसके लिए मेरे पास आभार व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।

आप सभी के संदेशों ने मेरे हृदय को गहराई से छुआ है। यह जानकर आंखें नम हो गईं कि इतने वर्षों और इतनी दूरियों के बाद भी आप सबके हृदय में मेरे लिए वही स्नेह और सम्मान आज भी जीवित है। यह बात अलग है कि मेरे हजूर,रघुराज प्रताप सिंह की ओर से मुझे इस पावन श्रीराम कथा में सम्मिलित होने का निमंत्रण नहीं मिला, लेकिन कुंडा की जनता ने अपने प्रेम और अपनत्व से मुझे जो स्थान दिया है, वह मेरे लिए किसी भी निमंत्रण से कम नहीं है।

उन्होंने कहा कि कभी-कभी परिस्थितियां अपनों से दूर कर देती हैं, लेकिन दिलों के रिश्ते दूरियों के मोहताज नहीं होते। भले ही आज मैं आप सबके बीच उपस्थित नहीं हूं, लेकिन मेरा मन, मेरी भावनाएं और मेरी शुभकामनाएं सदैव कुंडा की जनता के साथ हैं। आप सबने मुझे केवल सम्मान ही नहीं दिया, बल्कि यह एहसास भी कराया कि मैं आज भी आपके परिवार का एक हिस्सा हूं।

भानवी कुमारी सिंह ने लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि जीवन की परिस्थितियां चाहे जैसी भी हों, आप सभी की सेवा, सुख-दुःख में साथ खड़े रहने और आपके प्रेम का मान रखने के लिए मैं सदैव तत्पर रहूंगी। मेरी प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है कि हमारे परिवार में पुनः प्रेम, शांति और एकता स्थापित हो और आप सबका स्नेह एवं आशीर्वाद सदैव बना रहे। आप सभी का यह प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी, मेरा संबल और मेरा सौभाग्य है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...