अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव उनके घर पहुंचे। शिवांगी ने अंग्रेजी में उनका स्वागत किया, लेकिन इसपर खेसारी के मजेदार भोजपुरी जवाब ने महफिल में ठहाके लगवा दिए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह के घर इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही हैं। उनकी बेटी शिवांगी सिंह की शादी से पहले मेहमानों का आना-जाना शुरू हो गया है। इसी बीच भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अनंत सिंह के गांव नदवां स्थित घर पहुंचे। यहां उनका स्वागत करने के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, खेसारी लाल यादव जब अनंत सिंह के घर पहुंचे तो उनकी बेटी शिवांगी सिंह ने अंग्रेजी में उनका स्वागत किया। पहले उन्होंने खेसारी से नमस्ते की और फिर कहा, ‘आई वाज सो एक्साइटेड टू मीट यू’। इस पर खेसारी ने मुस्कुराते हुए थैंक्यू कहा।
इसके बाद शिवांगी ने पूछा, ‘यू कमिंग हियर फॉर द फर्स्ट टाइम?’ लगातार अंग्रेजी में बातचीत सुनकर खेसारी लाल भी अपने मजाकिया अंदाज में जवाब देने लगे। उन्होंने भोजपुरी में कहा, ‘अब एतना अंग्रेजी बोलबू त हमरा बुझाई!’ खेसारी का यह जवाब सुनते ही अनंत सिंह समेत वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। इसके बाद शिवांगी ने हिंदी में पूछा कि क्या वह पहली बार यहां आए हैं, जिस पर खेसारी ने हां में जवाब दिया।
कल खेसारी लाल यादव, बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर गए। उनके स्वागत में अनंत सिंह की बेटी इंग्लिश में बोली।
खेसारी लाल बोले हिंदी में बोलो 😂😂🤣🤣
@grok https://t.co/MHaQBNDQLIपढ़ें :- अखिलेश यादव के रोड शो में बच्चे की मौत पर सीएम योगी की तीखी प्रतिक्रिया, बोले-'उस मासूम की क्या गलती? मिट्टी में मिला देंगे'
— 𝐉𝐀𝐓𝐀 𝐘𝐀𝐃𝐀𝐕 (@Jatayadav66) November 20, 2026
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को गांव में होनी है। इससे पहले 20 नवंबर यानी आज तिलक का कार्यक्रम रखा गया है। खेसारी को अनंत सिंह ने वीडियो कॉल के जरिए शादी में शामिल होने का न्योता दिया था। हालांकि, अपनी व्यस्तता के चलते खेसारी 19 नवंबर को ही उनके घर पहुंच गए और परिवार को शादी की शुभकामनाएं दीं।
खेसारी का यही देसी अंदाज अब सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।