साउथ के सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म 'O.M: Operation Mole' ने सिनेमाघरों में लगते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। यह एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो कि बीते 20 नवंबर 2026 को रिलीज हुई और पहले ही दिन कमाई के मामले में सबका ध्यान खींच लिया है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म की टक्कर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही रणबीर कपूर की रामायण से भी देखने को मिल रही है।
एंटरटेनमेंट डेस्क, लखनऊ। साउथ के सुपरस्टार धनुष की नई फिल्म ‘O.M: Operation Mole’ ने सिनेमाघरों में लगते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। यह एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है। जो कि बीते 20 नवंबर 2026 को रिलीज हुई और पहले ही दिन कमाई के मामले में सबका ध्यान खींच लिया है। सबसे खास बात यह है कि इस फिल्म की टक्कर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार प्रदर्शन कर रही रणबीर कपूर की रामायण से भी देखने को मिल रही है।
पहले दिन कितनी हुई कमाई?
21 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, सैकनिल्क के शुरुआती ट्रेड आंकड़ों के अनुसार, धनुष की ‘O.M: Operation Mole’ ने भारत में रिलीज के पहले दिन करीब 17.70 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया। वहीं, भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 20.55 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म की भाषा के हिसाब से कमाई की बात करें तो तमिल भाषा में 13 करोड़ 35 लाख, तेलुगु में चार करोड़ और हिन्दी में 35 लाख रूपये कमाए है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने करीब 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म की पहले दिन की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई लगभग 31 करोड़ 55 लाख रुपये बताई गई है।
रामायण को भी दी टक्कर!
दूसरी तरफ रणबीर कपूर की रामायण सिनेमाघरों में अपना तीसरा हफ्ता पूरा करने की ओर बढ़ रही है। फिल्म ने रिलीज के शुरुआती दिनों में शानदार कमाई की थी, लेकिन अब इसके दैनिक कलेक्शन में थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। यह फिल्म 20 नवंबर यानी 16वें दिन के शुरुआती आंकड़ों में लगभग 10 से 13 करोड़ रुपये के बीच कमाई की थी। ऐसे में पहले दिन की कमाई के मामले में धनुष की ‘O.M: Operation Mole’ आगे निकलती दिखाई दी। हालांकि, दोनों फिल्मों की तुलना अलग-अलग रिलीज चरणों में हुई कमाई के आधार पर की जा रही है।
क्या है ‘O.M: Operation Mole’ की कहानी?
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहें हैं। इस फिल्म की कहानी एक अंडरकवर ऑपरेशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें धनुष का किरदार अंतरराष्ट्रीय रेड सैंडलवुड तस्करी नेटवर्क का खुलासा करने के मिशन पर निकलता है।