राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी का जिला परिषद चुनाव में सफाया हो गया है। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त हासिल करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया है।
भरतपुर। राजस्थान पंचायत चुनाव में बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। सूबे के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी का जिला परिषद चुनाव में सफाया हो गया है। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त हासिल करते हुए भाजपा को पीछे छोड़ दिया है।
भरतपुर जिला परिषद की कुल 31 सीटों में से कांग्रेस ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी को 9 सीटों से संतोष करना पड़ा है। एक सीट हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के खाते में गई है।