उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में बिजली विभाग (Electricity Department) के एक एक्सईएन पर महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। इससे नाराज महिला कर्मचारी ने कार्यालय के अंदर ही एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा (XEN Manoj Vishwakarma) की जमकर थप्पड़ों से पिटाई कर दी।
हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले (Hamirpur District) में बिजली विभाग (Electricity Department) के एक एक्सईएन पर महिला कर्मचारी ने छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं। इससे नाराज महिला कर्मचारी ने कार्यालय के अंदर ही एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा (XEN Manoj Vishwakarma) की जमकर थप्पड़ों से पिटाई कर दी। घटना के बाद बिजली विभाग (Electricity Department) में हड़कंप मच गया। वहीं, अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, महिला कर्मचारी अन्य साथियों के साथ सदर कोतवाली पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी।
हमीरपुर – अश्लील हरकत करने पर पीटे गए एक्सईएन
बिजली विभाग के एक्सईएन टेस्ट की पिटाई
मनोज विश्वकर्मा को महिला कर्मचारी ने पीटा
विधवा महिला कर्मचारी पूजा शर्मा से छेड़खानी
पढ़ें :- Video- बिजली चोरी की जांच करने पहुंचे JE को घेरा, 15 मिनट तक पीटा, 1 घंटे तक बंधक बनाए रखा: 30 लोगों पर FIR
पूजा शर्मा ने मनोज विश्वकर्मा को जमकर पीटा
साथी कर्मचारी एक्सईएन के खिलाफ थाने पहुंचे https://t.co/VpXhzb8MET
— ragini (@Raginiyadav5438) November 20, 2026
मामला जिला मुख्यालय स्थित बिजली विभाग (Electricity Department) के मीटर डिपार्टमेंट का बताया जा रहा है। यहां कार्यरत विधवा महिला कर्मचारी पूजा शर्मा (Female employee Pooja Sharma) ने एक्सईएन मनोज विश्वकर्मा (XEN Manoj Vishwakarma) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि एक्सईएन उन्हें जबरन अपने कार्यालय में बुलाते थे और घर आकर चाय पीने का दबाव बनाते थे। इसके अलावा बातचीत के दौरान गलत तरीके से छूने की कोशिश भी करते थे।
महिला कर्मचारी के मुताबिक, लगातार हो रही इन हरकतों से परेशान होकर उन्होंने एक्सईएन का विरोध किया। इसी दौरान मामला बढ़ गया और कार्यालय में ही दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने एक्सईएन की पिटाई कर दी। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इसके बाद महिला कर्मचारी अन्य विभागीय कर्मचारियों के साथ सदर कोतवाली पहुंचीं और एक्सईएन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। कर्मचारियों ने आरोपी एक्सईएन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही उन्हें निलंबित किए जाने की मांग उठाई। वहीं, सदर कोतवाली प्रभारी रामाकांत शुक्ला के अनुसार, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।