हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद की गई। पुलिस के मुताबिक, युवक पर सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा करने और संदिग्ध संपर्कों में रहने का संदेह है।
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई केंद्रीय जांच एजेंसी से मिले इनपुट के बाद की गई। पुलिस के मुताबिक, युवक पर सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री साझा करने और संदिग्ध संपर्कों में रहने का संदेह है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी ने 17 सितंबर को हमीरपुर पुलिस को पत्र भेजकर संबंधित व्यक्ति की गतिविधियों की विस्तृत जांच करने को कहा था। बता दें कि इसके बाद पुलिस ने उसके सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन गतिविधियों और संपर्कों की जांच शुरू की। प्राथमिक जांच के बाद 21 सितंबर को सदर थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया और इसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।
करीब छह महीने से हमीरपुर में रह रहा था युवक
रिपोर्टों के मुताबिक, हिरासत में जिस व्यक्ति को लिया गया है वह हमीरपुर शहर में दर्जी का काम करता था और करीब छह महीने से यहां रह रहा था। वह मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से बाहर का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस अब उसके सोशल मीडिया पोस्ट, संपर्कों और संभावित नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।
वहीं कुछ अन्य स्थानीय रिपोर्टों में केंद्रीय जांच एजेंसियों के हमीरपुर पहुंचकर युवक से पूछताछ करने की बात कही गई है। हालांकि, युवक की इस मामले में कथित भूमिका और किसी संदिग्ध नेटवर्क से उसके संबंधों को लेकर जांच अभी चल रहा है।