रोमांस, दोस्ती और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पहला प्यार, दूसरी बार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में प्यार और दोस्ती के बीच उलझते रिश्तों की कहानी को हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। पुराने प्यार की वापसी के साथ पैदा होने वाली नई उलझनों को फिल्म की कहानी में कॉमेडी के तड़के के साथ दिखाया गया है।
मुंबई। रोमांस, दोस्ती और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘पहला प्यार, दूसरी बार’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में प्यार और दोस्ती के बीच उलझते रिश्तों की कहानी को हल्के-फुल्के और मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। पुराने प्यार की वापसी के साथ पैदा होने वाली नई उलझनों को फिल्म की कहानी में कॉमेडी के तड़के के साथ दिखाया गया है।
इस फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत रिश्तों और दोस्ती के बीच की केमिस्ट्री से होती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, किरदारों के बीच गलतफहमियां, मजेदार परिस्थितियां और प्यार को लेकर काफी कन्फ्यूजन देखने को मिलता है। खास बात यह है कि फिल्म सिर्फ रोमांस पर निर्भर नहीं है, बल्कि दोस्ती और रिश्तों की नोकझोंक को भी इस कहानी का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाया गया है।
प्यार की दूसरी पारी में नया ट्विस्ट
यह ट्रेलर ये भी सवाल खड़ा करता है कि जब पहला प्यार दोबारा जिंदगी में लौट आए तो क्या पुरानी भावनाएं फिर से जाग सकती हैं? इसी सवाल के आस-पास इस फिल्म की कहानी आगे बढ़ती नजर आती है। ट्रेलर में रोमांटिक सीन्स के साथ कॉमेडी और इमोशनल मोमेंट्स का भी संतुलन देखने को मिलता है।
बता दें कि ‘पहला प्यार, दूसरी बार’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। अब देखना होगा कि प्यार, दोस्ती और कन्फ्यूजन से भरी यह कहानी बड़े पर्दे पर दर्शकों को कितना पसंद आती है?