1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Royal Enfield Classic 350 को मिला नया रंग, बाइक के लुक में आया नया अंदाज

Royal Enfield Classic 350 को मिला नया रंग, बाइक के लुक में आया नया अंदाज

अपनी लोकप्रिय Classic 350 मोटरसाइकिल को फिर से Royal Enfield ने नए अपडेट के साथ पेश किया है। इस बार कंपनी ने बाइक के मौजूदा मॉडल में नया रंग विकल्प जोड़ा है, ताकि ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा रंगों का विकल्प मिल सके। नई कलर स्कीम के साथ Classic 350 के रेट्रो डिजाइन और क्लासिक लुक को पहले की तरह ही रखा गया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

नई दिल्ली। अपनी लोकप्रिय Classic 350 मोटरसाइकिल को फिर से Royal Enfield ने नए अपडेट के साथ पेश किया है। इस बार कंपनी ने बाइक के मौजूदा मॉडल में नया रंग विकल्प जोड़ा है, ताकि ग्राहकों को अब पहले के मुकाबले ज्यादा रंगों का विकल्प मिल सके। नई कलर स्कीम के साथ Classic 350 के रेट्रो डिजाइन और क्लासिक लुक को पहले की तरह ही रखा गया है। इस बाइक में गोल हेडलैंप, मेटल बॉडी और पारंपरिक रोडस्टर स्टाइल देखने को मिलता है। नए रंग के अलावा मोटरसाइकिल के डिजाइन और फीचर्स में बड़े बदलाव की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

पढ़ें :- देश की सबसे पसंदीदा बनी फिर ये बाइक.., Apache-Bullet की भी बल्ले-बल्ले

इंजन और फीचर्स

Classic 350 में एयर-ऑयल कूल्ड इंजन, 349cc सिंगल-सिलेंडर दिया जाता है, जो करीब 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इस बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसके मॉडल के अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर फीचर्स में बदलाव हो सकते हैं।

हालांकि, भारतीय बाजार में नई कलर स्कीम के साथ Royal Enfield Classic 350 का मुकाबला Honda CB350, Jawa 350 और अन्य 350cc सेगमेंट की मोटरसाइकिलों से बना रहेगा। जो ग्राहक Classic 350 के डिजाइन के साथ नया लुक चाहते हैं, उनके लिए नए रंग के जुड़ने से कंपनी को खासतौर पर उन्हें आकर्षित करने में मदद मिल सकती है।

पढ़ें :- मलाइका अरोड़ा ने खरीदी धांसू Thar Roxx Star Edition, जानिए कीमत और शानदार फीचर्स
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...