1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. pakistan khaibar pakhtunkhwa : पाक में दिनदहाड़े मंत्री का अपहरण, AK-47 वाले नकाबपोशों ने अगवा कर लिया

pakistan khaibar pakhtunkhwa : पाक में दिनदहाड़े मंत्री का अपहरण, AK-47 वाले नकाबपोशों ने अगवा कर लिया

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय दहशत पैदा हो गई, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया। घटना दिनदहाड़े मोटरवे पर हुई। PTI ने इसे अपहरण बताया है। घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

pakistan khaibar pakhtunkhwa :  पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सोमवार को उस समय दहशत पैदा हो गई, जब हथियारबंद नकाबपोशों ने प्रांतीय मंत्री फजल शकूर खान को कथित तौर पर अगवा कर लिया। घटना दिनदहाड़े मोटरवे पर हुई। PTI ने इसे अपहरण बताया है। घटना को लेकर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। इससे एक दिन पहले पार्टी ने पूर्व मंत्री शकील अहमद के कथित अपहरण की कोशिश का भी आरोप लगाया था।

पढ़ें :- Sheikh Ahmed Al Maktoum : दुबई के शासक के भाई अहमद बिन राशिद अल मकतूम का निधन, UAE की सेना की रखी थी नींव

खबरों के मुताबिक, मंत्री फजल शकूर खान की गाड़ी को हथियारबंद लोगों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले वाहन के टायरों पर गोलियां चलाईं, जिससे गाड़ी रुक गई। इसके बाद बंदूकधारी मंत्री को अपने साथ लेकर मौके से फरार हो गए।

पेशावर की सड़क पर गाड़ियां सामान्य रफ्तार से चल रही हैं। ट्रैफिक के बीच अचानक कुछ नकाबपोश लोग बंदूकों के साथ सामने आते हैं। वे एक गाड़ी को घेर लेते हैं और कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल ऐसा बदल जाता है, जैसे सड़क पर कोई आतंकी हमला शुरू हो गया हो। यह घटना पाकिस्तान की बताई जा रही है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

PTI के अनुसार, घटना पेशावर के मोटरवे टोल प्लाजा के पास हुई। पार्टी का आरोप है कि सादे कपड़ों में आए नकाबपोश हथियारबंद लोगों ने फजल शकूर खान की गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद उन्हें वाहन से बाहर निकाला गया और कथित तौर पर अपने साथ ले गए।

पढ़ें :- अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला, पूर्वी कुनार प्रांत में मची तबाही, 3 की मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...