1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. 2026 Triumph Daytona 660 :  Triumph ने मार्केट में उतारा जबरदस्त बाइक , जानें पावर और फीचर्स

2026 Triumph Daytona 660 :  Triumph ने मार्केट में उतारा जबरदस्त बाइक , जानें पावर और फीचर्स

2026 ट्रायम्फ डेटोना 660 को मार्केट में उतार दिया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है, जो पिछले मॉडल से 11,000 रुपये ज्यादा है। हालांकि, Triumph ने 660cc वाले तीन सिलेंडर इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

2026 Triumph Daytona 660 :  2026 ट्रायम्फ डेटोना 660 को मार्केट में उतार दिया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है, जो पिछले मॉडल से 11,000 रुपये ज्यादा है। हालांकि, Triumph ने 660cc वाले तीन सिलेंडर इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है।

पढ़ें :- Honda Diwali Discount :  होंडा का दिवाली धमाका! City और Elevate पर डिस्काउंट ,  मिल रही बंपर छूट

हार्डवेयर में बदलाव
इस बाइक के हार्डवेयर में हुए बदलावों की बात करें तो सबसे बड़ा बदलाव अपडेटेड फ्रंट सस्पेंशन है। इसमें 41mm Showa USD फोर्क पहले की तरह दिया गया है, लेकिन अब इसमें कंप्रेशन और रिबाउंड एडजस्टमेंट दोनों मिलते हैं।

एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क
इसका ट्रैवल 110mm ही है। पीछे की तरफ Daytona 660 में पहले की तरह Showa मोनोशॉक दिया गया है, जिसमें प्रीलोड एडजस्टमेंट और 130mm का ट्रैवल मिलता है। ऐसे में Adjustable front fork 2026 मॉडल का सबसे बड़ा सस्पेंशन अपडेट है।

टायर्स और क्विकशिफ्टर
कंपनी ने 2026 मॉडल में टायर्स भी बदल दिए हैं। पिछले मॉडल में दिए गए Michelin Power 6 टायर्स की जगह अब Metzeler Sportec M9RR टायर्स दिए गए हैं। Triumph ने गियर बदलने की सुविधा को भी बेहतर किया है। अब Bi-directional quickshifter स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। पहले इसे एक्सेसरी के तौर पर अलग से लिया जा सकता था।

कलर
अब इसे तीन नए कलर में पेश किया गया है। इनमें एल्युमिनियम सिल्वर, कॉस्मिक येलो और सफायर ब्लैक शामिल हैं। Aluminium Silver और Cosmic Yellow कलर में Sapphire Black ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक के डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।

पढ़ें :- Volkswagen ID. ERA 8X लॉन्च  , जानें रेंज और फीचर्स

इंजन
Triumph ने 2026 मॉडल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें पहले की तरह 660cc का इनलाइन तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 95hp की पावर और 68Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...