1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Simple Wave Electric Scooter :  रोज ट्रैवल के लिए बेस्ट है यहइलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें रेंज और स्पीड

Simple Wave Electric Scooter :  रोज ट्रैवल के लिए बेस्ट है यहइलेक्ट्रिक स्कूटर , जानें रेंज और स्पीड

अगर आप काम और दफ्तर आने-जाने के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो सिंपल वेव (Simple Wave) आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह स्कूटर दमदार रेंज, बेहतरीन रफ्तार और जबरदस्त बूट स्पेस के साथ आता है। इसमें दी गई modern technology इसे शहर के रास्तों और रोज के इस्तेमाल के लिए बेहद खास बनाती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

 

पढ़ें :- टाटा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Tata Sierra Legend के नए अवतार को लॉन्च किया, जाने पावर और कीमत

Simple Wave Electric Scooter :  अगर आप काम और दफ्तर आने-जाने के लिए एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो सिंपल वेव (Simple Wave) आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह स्कूटर दमदार रेंज, बेहतरीन रफ्तार और जबरदस्त बूट स्पेस के साथ आता है। इसमें दी गई modern technology इसे शहर के रास्तों और रोज के इस्तेमाल के लिए बेहद खास बनाती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

रेंज
इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय सबसे मुख्य बात उसकी रेंज की होती है। Simple Wave Electric Scooter इस मामले में काफी आगे नजर आता है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 243 किलोमीटर तक की लंबी दूरी तय कर सकता है।

समय और बिजली दोनों की बचत
इसका मतलब है कि आपको बार-बार चार्ज करने की चिंता नहीं होगी। अगर आप रोज 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय करते हैं, तो इसे सप्ताह में केवल एक या दो बार ही Charge करने की आवश्यकता होगी। इससे आपके समय और बिजली दोनों की बचत होती है।

रफ्तार और परफॉरमेंस
शहर के ट्रैफिक में चलने के साथ-साथ खाली रास्तों पर भी अच्छी रफ्तार होना बहुत आवश्यक है। सिंपल वेव में 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। इसकी पावरफुल मोटर आपको समतल और ऊंचे रास्तों पर भी बेहतर पिकअप और Smooth riding का बेहतरीन अनुभव देती है।

पढ़ें :- Maruti CNG-AMT automatic variant : मारुति की CNG AMT ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें फीचर्स और इंजन पावर

बड़ा बूट स्पेस
आमतौर पर स्कूटर में सामान रखने के लिए काफी कम जगह मिलती है, लेकिन इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 70 लीटर का बहुत विशाल Boot space दिया गया है।

सेफ्टी
सिंपल वेव केवल रेंज और रफ्तार के मामले में ही आगे नहीं है, बल्कि इसके सुरक्षा उपाय भी काफी आधुनिक हैं। इसमें digital display, नेविगेशन, कनेक्टिविटी और Mobile App का सपोर्ट मिलता है।

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें मजबूत ब्रेक और Alarm system शामिल किया गया है। इसका आधुनिक रूप हर उम्र के राइडर को काफी पसंद आता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...