ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच शनिवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम व वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुंचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।
लखनऊ। ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे बच्चों के बीच शनिवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब ईश वेल्फेयर फाउंडेशन ने उत्तर प्रदेश पुलिस के संस्था के संरक्षक जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में टीम व वर्षा फाउंडेशन के एचएएच में आश्रित बच्चों के बीच पहुंचकर फल, चॉकलेट और आवश्यक राशन सामग्री वितरित किया गया ।
इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया गया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली और परिजनों को भी सहयोग व अपनत्व का भरोसा मिला। संस्था की ओर से 01 कुंतल 10 किलो आटा, 60 किलो चावल,15 किलो दाल,10 लीटर सरसों का तेल, चीनी दलिया 30 पैकेट टोस्ट सहित कापी, पेंसल बॉक्स सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी वीना बबोत के द्वारा तैयार किये गये 11 कैंसर पीड़ित बच्चियों को वस्त्र भेंट किए।

संस्था के सदस्यों ने बच्चों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। साथ ही लखनऊ पुलिस मित्र परिवार के माध्यम से आवश्यकता पड़ने पर बच्चों के लिए रक्त की उपलब्धता में आगे भी हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।
ईश वेल्फेयर फाउंडेशन के संरक्षक व उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता केवल सामग्री उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। कठिन समय से गुजर रहे बच्चों और उनके परिवारों के बीच पहुंचकर उन्हें अपनत्व, भरोसा और हौसला देना भी सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमारा प्रयास है कि समाज के सहयोग से जरूरतमंदों तक मदद पहुंचती रहे और उनके चेहरों पर मुस्कान आती रहे। इस अवसर पर अजहर जमाल द्वारा अपने मधुर धुनों से बच्चों को खूब हंसाया और बच्चों ने खूब एंजॉय किया।

बता दें कि ईश वेल्फेयर फाउंडेशन जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में विगत चार वर्षों से निरंतर विभिन्न संस्थाओं एवं जरूरतमंदों तक भोजन, राशन सामग्री और अन्य आवश्यक सहयोग पहुँचाया जा रहा है। संस्था का उद्देश्य केवल सहायता पहुंचाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के कठिन समय में उनके साथ खड़े होकर उनके जीवन में उम्मीद और चेहरे पर मुस्कान लाना है। कार्यक्रम में जितेंद्र सिंह, सरिता सिंह, ज्योति खरे, नूतन वर्मा, एडवोकेट ऋचा मिश्रा, निवेदिता बोस, वीना बबोत, स्वप्नेश भरद्वाज, दीप्ति शर्मा, जीत बहादुर पुरी, देवेंद्र कुमार शुक्ला, सुभाष चंद्र मिश्रा, अमर सिंह, एस.के. पांडेय, संजय वर्मा, बी.के. सिन्हा, गिरीश कुमार सिंह, नीरज मिश्रा सहित अनेक समाजसेवियों का सहयोग रहा। बच्चों के तरफ से बनाये गये क्रॉफ्ट वर्षा फाउंडेशन द्वारा टीम के सदस्यों को प्रदान किया गया । सेवा का यह प्रयास एक संदेश भी दे गया कि मुश्किल वक्त में किसी का हाथ थाम लेना ही सच्ची मानवता है।