1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News : बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैडिंग,यात्री अस्पताल में भर्ती

Lucknow News : बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की लखनऊ एयरपोर्ट पर कराई गई इमरजेंसी लैडिंग,यात्री अस्पताल में भर्ती

बैंकॉक से दिल्ली (Bangkok to Delhi) जा रही इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo flight) की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport)  पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग (Medical Emergency Landing) कराई।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बैंकॉक से दिल्ली (Bangkok to Delhi) जा रही इंडिगो एयरलाइंस (IndiGo flight) की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए पायलट ने लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport)  पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग (Medical Emergency Landing) कराई।

पढ़ें :- दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 5 किलो गांजे के साथ यात्री गिरफ्तार, बैंकॉक बैग में छिपाकर ला रहा था खेप

एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना हुई थी और इसे रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचना था। रास्ते में एक यात्री की हालत बिगड़ते देख क्रू मेंबर्स ने तुरंत पायलट को सूचित किया। इसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए लखनऊ एयर ट्रैफिक कंट्रोल (Lucknow Air Traffic Control) से संपर्क कर इमरजेंसी लैंडिंग (Emergency Landing) की अनुमति मांगी। अनुमति मिलते ही विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport)  पर सुरक्षित उतारा गया। अचानक हुई इस लैंडिंग से विमान में सवार यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विमान के उतरते ही एयरपोर्ट पर पहले से तैनात मेडिकल टीम (Medical Team) ने एंबुलेंस के जरिए यात्री को तत्काल गोमती नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान विमान करीब एक घंटे तक लखनऊ एयरपोर्ट (Lucknow Airport) पर खड़ा रहा और सभी यात्री अंदर ही बैठे रहे। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद रात 12:05 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हो गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...