1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम

Varanasi : यूपी ATS ने कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू को एनकाउंटर में किया ढेर, TPC कमांडर पर घोषित था 30 लाख का इनाम

Naxalite Brijesh Ganjhu killed : यूपी एटीएस ने वाराणसी में 30 लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। गंझू झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर बताया जाता था। एटीएस ने नक्सली उसके पास से दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

Naxalite Brijesh Ganjhu killed : यूपी एटीएस ने वाराणसी में 30 लाख रुपए के इनामी कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। गंझू झारखंड के प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) का कमांडर बताया जाता था। एटीएस ने नक्सली उसके पास से दो पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं।

पढ़ें :- UP Panchayat Election : यूपी पंचायत चुनाव 3 महीने में कराने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगा प्रधान संगठन, कहा- अप्रैल 2027 से पहले कराना अंसभव

कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू (46) झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला था। उस पर ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से वसूली करने के आरोप थे। झारखंड की सरकार ने इस कुख्यात अपारधी पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं, 8 साल पहले NIA ने टेरर फंडिंग केस में उसे वांटेड घोषित किया था और इस दौरान बृजेश के घर की कुर्की की गई थी। एनआईए की ओर से उस पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

कैसे मारा गया कुख्यात नक्सली बृजेश गंझू

यूपी एटीएस की बृजेश गंझू और उसके साथी के साथ मुठभेड़ रविवार सुबह 5 बजे रामनगर थाना क्षेत्र में हुई। एटीएस DSP विपिन राय के अनुसार, उन्हें रामनगर होते हुए मुगलसराय की तरफ जा रहे नक्सली के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद यूपी एटीएस की टीम ने नक्सली को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी कर दी। वहीं, बृजेश गंझू बाइक से पहुंचा तो एटीएस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने दोनों हाथों से पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी।

एटीएस DSP ने बताया कि नक्सली की ओर से की गयी फायरिंग के दौरान उन्हें और हेड कॉन्स्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोली लगी। इसके बाद एटीएस की जवाबी कार्रवाई में बृजेश को गोली लगी और वह सड़क पर गिर गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं, नक्सली का साथी फरार होने में सफल रहा।

पढ़ें :- एयरपोर्ट पर लंगड़ाकर चल रहा था यात्री, शक होने पर कस्टम ने रोका: अंडरवियर में मिला 70 लाख का सोना

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...