1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. “हमारे बाप का हिंदुस्तान था…” वंदे मातरम विवाद में गीतकार मनोज मुंतशिर की एंट्री

“हमारे बाप का हिंदुस्तान था…” वंदे मातरम विवाद में गीतकार मनोज मुंतशिर की एंट्री

स्क्रीनराइटर और कवि मनोज मुंतशिर शुक्ला ने 'वंदे मातरम्' विवाद को लेकर कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पूरा गाया जाएगा और पूरा गाना पड़ेगा। इतना ही नहीं, उन्होंने इस विवाद को लेकर विपक्ष के नेता पर भी निशाना साधा और अपने बयान में हिंदुस्तान को लेकर ऐसी बात कही, जो अब चर्चा में है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

National Song Debate: ‘वंदे मातरम्’… देशभक्ति के इस गीत को लेकर जारी विवाद के बीच अब गीतकार और स्क्रीनराइटर मनोज मुंतशिर का बयान सामने आया है और उनका अंदाज भी काफी तीखा है। दरअसल, ‘वंदे मातरम्’ को केवल दो छंदों तक सीमित करने को लेकर विवाद चल रहा है। इसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता को इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए।

पढ़ें :- दिल्ली में कश्मीरी मुस्लिम ने लगाये 'मोदी जिंदाबाद' के नारे, तो कांग्रेस के समर्थकों ने पीट डाला

अपने बयान में उन्होंने कहा कि,” नसों में सूर्यवंशी स्वाभिमान था और है, सनातन से ही भगवा आसमान था और है, शिवाजी और नानक को पिता कहते हैं हम अपना, हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है। मनोज मुंतशिर का ये बयान ऐसे वक्त में आया है, जब ‘वंदे मातरम्’ के पूरे गीत और इसके कुछ छंदों को लेकर राजनीतिक बहस तेज है।

नेहरू या कोई भी हमारी संस्कृति को सेंसर करने वाले कौन? वंदे मातरम पर मनोज मुंतशिर का तंज

युवा धर्म संसद के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित लाइव म्यूजिकल शो ‘मेरा देश पहले: नरेंद्र मोदी की अनकही कहानी’ को लेकर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

एक समाचार एजेंसी से बातचीत में मुंतशिर ने कहा कि देश के युवाओं में धर्म और भारतीय संस्कृति को लेकर अगर इसी तरह की आस्था और समझ बनी रही, तो हजारों साल बाद भी भारत की संस्कृति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। इसी बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन के उस पहलू का भी जिक्र किया, जिसने उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित किया। मनोज मुंतशिर ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी को सिर्फ एक शब्द में समेटना हो, तो वह शब्द ‘सेवा’ होगा।

पढ़ें :- नेहा बोरा का भाजपा व RSS पर तीखा हमला, बोलीं- एक चोर और गद्दार को बचाने के लिए नरेंद्र मोदी क्या-क्या नहीं कर रहे हैं?

यानी एक तरफ ‘वंदे मातरम्’ को लेकर बहस जारी है दूसरी तरफ मनोज मुंतशिर के बयान ने इस विवाद को और चर्चा में ला दिया है। मनोज मुंतशिर की पहचान सिर्फ देशभक्ति या धार्मिक भावनाओं से जुड़े गीतों तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड में उन्होंने रोमांस, इमोशन और रिश्तों पर भी कई चर्चित गाने लिखे हैं। खास तौर पर ‘तेरी मिट्टी’ ने उन्हें देशभक्ति गीतों के एक चर्चित गीतकार के तौर पर अलग पहचान दिलाई। वहीं ‘गलियां’ और ‘तेरे संग यारा’ जैसे गानों ने उनके रोमांटिक गीतों की पहचान को भी मजबूत किया।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...