1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार में गया के आमस में महज दो कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, धूप में पढ़ने को मजबूर 200 बच्चे

बिहार में गया के आमस में महज दो कमरों में चल रही आठ कक्षाएं, धूप में पढ़ने को मजबूर 200 बच्चे

गया जिले के आमस प्रखंड में सरकारी स्कूल की खराब व्यवस्था से करीब 200 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। स्कूल में महज दो कमरों में आठ कक्षाएं संचालित होती है। इस वजह से विद्यार्थियों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। कई बच्चों को धूप में बैठकर पढ़ाई करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

गया। बिहार में गया जिले के आमस प्रखंड में सरकारी स्कूल की खराब व्यवस्था से करीब 200 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का मामला सामने आया है। स्कूल में महज दो कमरों में आठ कक्षाएं संचालित होती है। इस वजह से विद्यार्थियों को पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। कई बच्चों को धूप में बैठकर पढ़ाई करने की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- पर्यावरण और जलवायु पर वैश्विक मंथन, PM मोदी ने अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

बताया जा रहा है कि स्कूल में कक्षा संचालन के लिए कमरों की संख्या जरूरत के हिसाब से काफी कम है। यहां एक ही समय में कई कक्षाओं को अलग-अलग जगहों पर बैठाकर पढ़ाना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान परेशानी होती है और शिक्षकों के लिए भी सभी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करना चुनौती बना हुआ है। तेज धूप और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों में खुले में पढ़ाई करना पड़ रहा है। ऐसे में खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए पढ़ना मुश्किल हो जाता है।

इस खराब व्यवस्था को देखकर स्थानीय लोगों और अभिभावकों का कहना है कि बच्चों की संख्या के अनुपात में स्कूल में पर्याप्त भवन और कक्ष उपलब्ध कराए जाने चाहिए। उनका कहना है कि बेहतर शैक्षणिक माहौल के लिए बुनियादी सुविधाओं का होना जरूरी है। वहीं, स्कूल की स्थिति सामने आने के बाद अब शिक्षा विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। जरूरत है कि संबंधित अधिकारी स्कूल का निरीक्षण कर अतिरिक्त कक्षाओं और जरूरी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाएं।

फिलहाल, दो कमरों में आठ कक्षाओं के संचालन और करीब 200 बच्चों के खुले में पढ़ने की तस्वीर ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था की जमीनी स्तर पर चुनौतीयों को सामने ला रही है।

पढ़ें :- भारत और चीन जैसे देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाले कानून पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...