आरुषि निशंक ने मालदीव के लग्जरी रिजॉर्ट Taj Maldives में समंदर किनारे बेहद शानदार तरीके से अपना जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स ने उन्हें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हुए आरुषि के स्टनिंग लुक और बोल्ड अंदाज की जमकर तारीफ की है।
Aarushi Nishank: बॉलीवुड और सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों पूर्व उत्तराखंड मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक की तस्वीरें चर्चा में हैं। आरुषि ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पूल के किनारे की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखने को मिल रहा है।

एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर आरुषि निशंक ने मालदीव के खूबसूरत समंदर किनारे बेहद ग्लैमरस अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया है। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर इस वेकेशन की कई स्टनिंग तस्वीरें शेयर की हैं, सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए आरुषि ने लिखा, “हाँ यह मेरा जन्मदिन है, सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” उन्होंने इस खास ट्रिप के लिए Taj Maldives का भी शुक्रिया अदा किया।

इन तस्वीरों में आरुषि पिंक मोनोकनी पहने पूल में रिलैक्स करते और फ्लोटिंग ब्रेकफास्ट का आनंद लेते हुए नजर आ रही हैं। पूल के आसपास अलग-अलग पोज में खिंचवाई गई उनकी तस्वीरों ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है। तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंट लुक और ग्लैमरस स्टाइल साफ नजर आ रहा है।
आरुषि निशंक अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह फिल्म निर्माण, डांस और अन्य क्रिएटिव प्रोजेक्ट्स से भी जुड़ी रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और वीडियो को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिलता रहा है।
इस बार भी जैसे ही अरुषि ने अपनी पूल फोटोज शेयर कीं, कमेंट सेक्शन में उनकी खूबसूरती और स्टाइल की चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने उनके लुक की तारीफ की तो कई लोगों ने उनके इस ग्लैमरस अंदाज को लेकर प्रतिक्रियाएं दीं।

आरुषि का यह लेटेस्ट फोटोशूट एक बार फिर दिखाता है कि वह सिर्फ अपने पारिवारिक बैकग्राउंड की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने ग्लैमरस और क्रिएटिव अंदाज के लिए भी सोशल मीडिया पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं।