टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) किसी भी फॉर्मेट में मैच की पहली गेंद से अपने शॉट्स लगाते थे। उनके स्ट्राइक पर होते अच्छे-अच्छे गेंदबाज घबराते थे। मगर वीरू के कैरेक्टर की एक और खासियत उनका मजाकिया स्वभाव था, जिसे वह आज भी बरकरार रखे हुए हैं।
नई दिल्ली: टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) किसी भी फॉर्मेट में मैच की पहली गेंद से अपने शॉट्स लगाते थे। उनके स्ट्राइक पर होते अच्छे-अच्छे गेंदबाज घबराते थे। मगर वीरू के कैरेक्टर की एक और खासियत उनका मजाकिया स्वभाव था, जिसे वह आज भी बरकरार रखे हुए हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी यमराज के गेटअप में कई तस्वीरें वायरल हो रहीं हैं। चल पूछ रहे हैं कि भाई आखिरी माजरा क्या है?
View this post on Instagram
यमराज-न्यूटन और डॉक्टर साब भी बने वीरू
इस वायरल फोटोज की तहकीकात करने जब हम वीरेंद्र सहवाग के इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंचे तो पता चला बात सिर्फ यमराज तक ही सीमित नहीं है। वहां तो सहवाग न्यूटन भी बने बैठे हैं। जो पेड के नीचे किताब पढ़ रहा है और सेब गिरने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद आईसीयू में मरीज से बात करते डॉक्टर के लुक में सहवाग गजब ढा रहे थे। हैरानी तो तब हुई जब वह स्कूल टीचर बनकर बच्चों से उठक-बैठक करवा रहे थे। बाद में पता लगा वीरेंद्र सहवाग तो रिएलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन-2 (Rise and Fall Season- 2) को होस्ट कर रहे हैं।
राइड एंड फॉल को होस्ट करेंगे वीरेंद्र सहवाग
Amazon MX Player का ‘Rise And Fall’ सीजन 2 अब वीरेंद्र सहवाग होस्ट करने वाले हैं. पहले सीजन में इसके होस्ट अश्नीर ग्रोवर थे। होस्ट के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है, जिसमें स्वरा भास्कर, करण पटेल और और प्रियंका चाहर चौधरी जैसे मशहूर नाम इस नए सीजन में शामिल हो रहे हैं। हाल ही में बीजेपी छोड़ने वाले शहजाद पूनावाला के भी इस शो में बतौर के कंटेस्टेंट शामिल होने की चर्चा है।
पढ़ें :- धुरंधर फ्रैंचाइजी में जबरदस्त एक्टिंग करने के बाद अर्जुन रामपाल दिखेंगे फिल्म बिलियनेयर में, हंसल मेहता फिल्म को कर रहे डायरेक्ट
View this post on Instagram
क्या है इस शो का खेल?
यह शो पूरी तरह से पावर, रणनीति और गेम प्लान पर टिका है। इसमें कंटेस्टेंट्स को कभी ‘शासक’ यानी राजा बनने का मौका मिलेगा, तो कभी उन्हें ‘वर्कर’ बनकर काम करना होगा। खेल में टिके रहने के लिए उन्हें लगातार अपने फैसले बदलने होंगे और विरोधियों से मुकाबला करना होगा। पिछले सीजन में एक्टर अर्जुन विजयन (अजुर्न बिजलानी) ने एक वर्कर से सफर शुरू करके शो का खिताब अपने नाम किया था। अब देखना यह दिलचस्प होगा कि सहवाग की देखरेख में सीजन 2 का यह खेल कितना रोमांचक रहता है।
पढ़ें :- फिल्मेकर प्रकाश झा ने फिल्म राजनीति-2 की कहानी नाना पाटेकर सुनाई, कहा- बहुत कम लोगों ने नाना की एनर्जी देखी है
View this post on Instagram