Rishabh Pant's record of 100 sixes in Test cricket : गाले टेस्ट की पहली पारी में 178 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भारत की दूसरी पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। लेकिन, टीम ने 350 से ज्यादा रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बड़ा योगदान रहा है। वे 69 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान पंत ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं, जबकि कोई भी भारतीय ये कारनामा नहीं कर पाया है।
Rishabh Pant’s record of 100 sixes in Test cricket : गाले टेस्ट की पहली पारी में 178 रनों की बढ़त हासिल करने के बाद भारत की दूसरी पारी लड़खड़ाती हुई नजर आ रही है। लेकिन, टीम ने 350 से ज्यादा रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का बड़ा योगदान रहा है। वे 69 गेंदों में 66 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान पंत ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं, जबकि कोई भी भारतीय ये कारनामा नहीं कर पाया है।
मंगलवार को गॉल में श्रीलंका के खिलाफ़ पहले मैच के चौथे दिन, तूफ़ानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने का खास मुकाम अपने 51वें मैच में हासिल किया। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने 82वें टेस्ट में यह मुकाम हासिल किया था। पंत से आगे स्टोक्स (138 छक्के), न्यूज़ीलैंड के ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज़ एडम गिलक्रिस्ट (100 छक्के) हैं। मैच शुरू होने से पहले पंत के नाम 97 छक्के थे और पहली पारी में उन्होंने क्रिस गेल के 98 छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। भारतीय खिलाड़ियों में, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा, दोनों 91-91 छक्कों के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।