अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के चांगलांग जिले (Changlang District) में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स (Assam Rifles) की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी और अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे नामपोंग नाला के पास हुई। यहां 21 असम राइफल्स (21 Assam Rifles) के
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के चांगलांग जिले (Changlang District) में भारत-म्यांमार सीमा के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स (Assam Rifles) की गश्ती टीम पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में एक जवान की मौत हो गई, जबकि चार अन्य जवान घायल हुए हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी और अभियान तेज कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना सुबह करीब 6:30 बजे नामपोंग नाला के पास हुई। यहां 21 असम राइफल्स (21 Assam Rifles) के जवान उस इलाके में गश्त कर रहे थे, जहां भारत-म्यांमार सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा है।
इसी दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने गश्ती दल पर अचानक गोलीबारी कर दी। हमले में 42 वर्षीय हवलदार जांखोकाई कूकी (Havildar Jankhokai Kuki) गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। चार अन्य जवान भी घायल हुए हैं। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उनकी स्थिति के बारे में अभी विस्तृत जानकारी नहीं मिली है।
NSCN (K-YA) पर शक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमले में NSCN (K-YA) से जुड़े उग्रवादियों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक सुरक्षा एजेंसियों या असम राइफल्स की ओर से हमलावरों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है और संदिग्ध उग्रवादियों की तलाश की जा रही है।
चांगलांग के पुलिस अधीक्षक किर्ली पाडु ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने चांगलांग थाने के प्रभारी अधिकारी को मौके से घटना से जुड़ी जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। भारत-म्यांमार सीमा से लगे चांगलांग जिले में पहले भी उग्रवादी संगठनों की गतिविधियां सामने आती रही हैं। सीमा के दोनों तरफ सक्रिय उग्रवादी समूहों की आवाजाही के कारण यह इलाका सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।