1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने: प्राइवेट पार्ट पर चोट और कमरे में ग्राइंडर…

प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने: प्राइवेट पार्ट पर चोट और कमरे में ग्राइंडर…

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में नए सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस को CCTV फुटेज में साधक छत से नीचे गिरते दिखाई दिए हैं लेकिन घटना से ठीक पहले उनके कमरे में क्या हुआ था, इसका जवाब अभी जांच में तलाशा जा रहा है...

By Harsh 
Updated Date

मथुरा।  वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की संदिग्ध मौत की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले में नए सवाल सामने आ रहे हैं। पुलिस को CCTV फुटेज में साधक छत से नीचे गिरते दिखाई दिए हैं लेकिन घटना से ठीक पहले उनके कमरे में क्या हुआ था, इसका जवाब अभी जांच में तलाशा जा रहा है।

पढ़ें :- वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत, चौथी मंजिल से कूदा, पुलिस कर र​ही है जांच

मामले को इसलिए भी गंभीर माना जा रहा है क्योंकि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर कई चोटों के निशान सामने आए हैं। इसके अलावा प्राईवेट पार्ट पर भी गंभीर चोट की बात जांच में सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चोट किस परिस्थिति में आई और क्या इसका मौत से पहले हुए घटनाक्रम से कोई संबंध है।

कमरे में मिला ग्राइंडर, प्राईवेट पार्ट कटा था

जांच के दौरान साधक के कमरे से एक ग्राइंडर बरामद हुआ है। पुलिस ने उपकरण को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। इसके जरिए फिंगरप्रिंट और दूसरे वैज्ञानिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है। घटना में सबसे हैरान करने वाला पहलू मृतक साधक का प्राईवेट पार्ट कटने का है। पुलिस इस गुत्थी को सुलझा रही है कि मृतक ने ये चोटे खुद पहुंचाई या कोई दूसरा व्यक्ति शामिल था। जांचकर्ताओं के लिए यह पता लगाना अहम है कि कमरे में मौजूद इस उपकरण का इस्तेमाल घटना से पहले हुआ था या नहीं। इसके साथ ही पुलिस कमरे और आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग को भी खंगाल रही है।

ब्लड सैंपल FSL भेजा, रिपोर्ट से खुलेगा एक और राज

पुलिस ने मृतक का ब्लड सैंपल भी सुरक्षित कराकर FSL भेजा है। इसका परीक्षण यह पता लगाने के लिए कराया जा रहा है कि घटना से पहले उनके शरीर में किसी नशीले, जहरीले या अन्य संदिग्ध पदार्थ की मौजूदगी तो नहीं थी। ब्लड रिपोर्ट के साथ फॉरेंसिक जांच के दूसरे नतीजे भी मामले की दिशा तय करने में अहम हो सकते हैं।

पोस्टमार्टम में छह जगह चोट के निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर छह स्थानों पर चोट के निशान मिलने की जानकारी सामने आई है। पैर की हड्डी और पसली में फ्रैक्चर के साथ सिर में भी गंभीर चोट का उल्लेख बताया गया है। पुलिस इन चोटों को CCTV फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के साथ मिलाकर देख रही है ताकि मौत से पहले और बाद की घटनाओं का क्रम समझा जा सके। वहीं पुलिस आश्रम से जुड़े सेवादारों और घटना के समय आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। मृतक की अंतिम गतिविधियों और उस समय उनके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

आत्महत्या, हादसा या कोई और वजह? जांच जारी

फिलहाल पुलिस किसी एक संभावना को अंतिम निष्कर्ष नहीं मान रही है। CCTV में छत से गिरने का घटनाक्रम दिखाई देने के बावजूद इससे यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं होता कि उससे पहले क्या हुआ था।

सीओ वृंदावन संदीप कुमार के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर अत्यधिक रक्तस्राव मौत का प्रमुख कारण सामने आया है। उन्होंने कहा कि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक जवाब जांच पूरी होने और फॉरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस अब CCTV, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, ब्लड सैंपल, ग्राइंडर और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों को जोड़कर पूरे मामले की कड़ी समझने में जुटी है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...