बिहार में आए दिन कानून-व्यवस्था और इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला वीडियो आए दिन वायरल हो रहा है। अब बेगूसराय जिले से दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला 27 सितंबर को अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी।
बेगूसराय। बिहार में आए दिन कानून-व्यवस्था और इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला वीडियो आए दिन वायरल हो रहा है। अब बेगूसराय जिले से दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला 27 सितंबर को अपने घर से किसी काम के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पीड़िता के ही एक जान-पहचान वाले युवक ने उसे बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर बैठाया और नगर थाना क्षेत्र में NH के किनारे स्थित ‘होटल ब्लू डायमंड’ ले गया। वहां उसने महिला को अपने साथी और भगवानपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित कुमार के हवाले कर दिया। इसके बाद आरोपी रोहित महिला को जबरन होटल के एक कमरे में ले गया और अंदर से कुंडी बंद कर ली।
बिहार के बेगूसराय में एक शर्मनाक घटना सामने आई है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।
साथ ही साथ कानून व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है।
दरअसल बीती रात अपराधियों ने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक महिला का पहले अपहरण किया फिर उसे होटल ब्लू डायमंड में ले जाकर मारपीट की… pic.twitter.com/aJSIx9AwAA
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) September 29, 2026
पढ़ें :- CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…
कमरा बंद होते ही आरोपी का खौफनाक चेहरा सामने आया। आरोपी रोहित ने कमरे के टेबल पर अपना मोबाइल फोन सेट कर दिया और महिला के साथ दरिंदगी का वीडियो बनाने लगा। वायरल वीडियो में आरोपी, महिला को जूते-चप्पलों, लात-घूंसों से बेरहमी से पीटता दिखा। वीडियो में दिखा कि वो महिला के बाल पकड़कर घसीट रहा है और गंदी-गंदी गालियां दे रहा है।
पीड़िता गिड़गिड़ाती रही, हाथ जोड़कर छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी पर कोई असर नहीं हुआ। बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसने चाकू की नोक पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह रही कि घंटों चली इस हैवानियत के दौरान होटल स्टाफ या सुरक्षाकर्मियों ने कोई सुध नहीं ली।
🚨बेगूसराय में जीविका दीदी को बंधक बनाकर मारा और क्रूरता से रेप किया, सम्राट सरकार क्या एक्शन लेगी इसपर?
•बेगूसराय के एक होटल में एक जीविका दीदी को बातचीत के बहाने कमरे में ले जाया गया,जहाँ उसे बंधक बनाकर मारपीट और गाली-गलौज की गई.. उसके कपड़े उतारकर वीडियो बनाया गया और हथियार… pic.twitter.com/Fy7AtNhTV9
पढ़ें :- प्रेमानंद महाराज के साधक की मौत की गुत्थी उलझी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आयी सामने: प्राइवेट पार्ट पर चोट और कमरे में ग्राइंडर...
— Mrigendra Pratap Singh (@MrigendraSpeaks) September 29, 2026
बाथरूम में बंद होकर परिजनों को दी खबर, किसी तरह बची जान
घंटों चले इस खौफनाक मंजर के बीच पीड़िता ने सूझबूझ दिखाई और बाथरूम जाने के बहाने खुद को अंदर कैद कर लिया। वहां से उसने अपने मोबाइल के जरिए परिजनों को आपबीती सुनाई और लोकेशन शेयर की। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बाहर निकाला. हालांकि, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। इसके बाद आरोपी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पूरे बेगूसराय शहर में हड़कंप मच गया।
केस दर्ज, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
28 सितंबर की देर शाम पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर नगर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी रोहित कुमार की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।