1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ‘बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा’, मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार

‘बिहार में बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं, प्रशासन हो चुका है निकम्मा’, मंत्री लेसी सिंह, बोलीं-चिराग पासवान बड़े नेता हैं, टिप्पणी से इनकार

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम और बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं। प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है और मुझे ऐसी सरकार का समर्थन करने पर दुख होता है जहां अपराध बेलगाम है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) ने एक निजी टीवी चैनल के कार्यक्रम और बाद में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। बेटियां शाम को निकलने से पहले सौ बार सोचती हैं। प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है और मुझे ऐसी सरकार का समर्थन करने पर दुख होता है जहां अपराध बेलगाम है। जरूरी है समय रहते कार्रवाई हो। चिराग के इसी बयान पर अब सियासत गरमा गई है।

पढ़ें :- EVM में धांधली कर BJP ने चंद्रशेखर को जिताया, नगीना सीट पर नहीं है कोई जनाधार: मायावती

बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) के अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने के बाद एनडीए (NDA) के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मंत्री लेसी सिंह (Minister Leshi Singh) ने चिराग के बयान पर टिप्पणी करने से परहेज किया और इसे उनका निजी बयान बताया। वहीं, मंत्री श्रवण कुमार (Minister Shravan Kumar) ने बिहार में कानून व्यवस्था को ठीक बताते हुए कहा कि अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी। लेसी सिंह ने कहा कि उन्होंने चिराग का बयान नहीं सुना है और यह उनका निजी बयान हो सकता है। वहीं मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है, अगर अपराधी अपराध करेगा तो पुलिस कार्रवाई करेगी।

लेसी सिंह बोलीं, चिराग बड़े नेता हैं, निजी बयान

मंत्री लेसी सिंह से जब चिराग पासवान के बयान पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चिराग पासवान एनडीए के बड़े नेता हैं, लेकिन मैंने उनका बयान नहीं सुना है। उनका बयान उनका निजी बयान हो सकता है और इस पर मुझे बोलने का अधिकार नहीं है। लेसी सिंह ने सीधे तौर पर चिराग के बयान पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

श्रवण कुमार का दावा, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान देंगे इस्तीफा? अपने ही बयानों पर घिरे, रोहिणी आचार्य ने पूछा किस शुभ मुहूर्त का कर रहे हैं इंतजार

वहीं जदयू के वरिष्ठ मंत्री श्रवण कुमार ने चिराग के हमले को खारिज करते हुए कहा, बिहार में लॉ एंड ऑर्डर ठीक है। अगर अपराधी अपराध करेगा तो उस पर पुलिस की कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों को बख्शने वाली नहीं है। हर घटना में पुलिस तुरंत एक्शन ले रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...