World News : ब्रिटेन में पुलिस ने सोमवार को पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही RAF फेयरफ़ोर्ड के पास मिले संदिग्ध विस्फोटक की जांच की जा रही है। आतंकवाद-रोधी जासूस इस बात की भी जांच कर रहे थे कि क्या इन गिरफ्तारियों से ईरान से जुड़े हमले की किसी कोशिश को नाकाम किया गया है। यह घटना ऐसे वक्त पर हुई है, जब ईरान खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी एयरबेसों को निशाना बना रहा है।

दरअसल, RAF फेयरफ़ोर्ड UK के मालिकाना हक वाला एयर बेस है जिसे US एयर फ़ोर्स चलाती है और मध्य पूर्व में दशकों तक चले संघर्षों के दौरान अमेरिकी बॉम्बर विमानों ने इसका इस्तेमाल किया है। ब्रिटेन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए इन पांचों लोगों के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। शुरुआत में उन्हें विस्फोटक से जुड़े संदिग्ध अपराधों के लिए हिरासत में लिया गया था और बाद में आतंकवादी घटना की तैयारी के शक में गिरफ्तार किया गया।
बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह बेस के पास तीन वैन देखे जाने के बाद इन लोगों को हिरासत में लिया गया। पहले उन्हें विस्फोटक से जुड़े अपराधों के शक में रोका गया और बाद में आतंकवादी घटना की तैयारी करने के शक में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उन्हें 14 दिनों तक हिरासत में रख सकती है, जिसके बाद उन पर आरोप तय करने होंगे या उन्हें रिहा करना होगा।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि U.S. और ब्रिटेन के सहयोग के बाद संदिग्धों को हिरासत में लिया गया और वे कुछ समय से “निगरानी” में थे। हालांकि, पुलिस ने कहा कि ये गिरफ्तारियां बेस के पास “संदिग्ध गाड़ियों” के बारे में देर रात मिली एक कॉल के बाद की गईं।