1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- छत्तीसगढ़: नदी की बाढ़ में बहने लगीं शराब की बोतलें, जान जोखिम में डाल लूटने लगे लोग

Video- छत्तीसगढ़: नदी की बाढ़ में बहने लगीं शराब की बोतलें, जान जोखिम में डाल लूटने लगे लोग

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार बारिश के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। नारी गांव के पास नदी किनारे बनी शराब दुकान भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। पानी दुकान के अंदर पहुंचने के बाद वहां रखी शराब की कई बोतलें तेज बहाव के साथ नदी में चली गईं...

By Harsh 
Updated Date

Viral-Video: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार बारिश के बाद महानदी का जलस्तर बढ़ गया है। नारी गांव के पास नदी किनारे बनी शराब दुकान भी बाढ़ के पानी की चपेट में आ गई। पानी दुकान के अंदर पहुंचने के बाद वहां रखी शराब की कई बोतलें तेज बहाव के साथ नदी में चली गईं।

पढ़ें :- मुरादाबाद में एक छत पर दिखे 3 तेंदुए, VIDEO वॉयरल: 50 से ज्यादा गांवों में दहशत

बोतलें देखते ही नदी किनारे जुटी भीड़

शराब की बोतलें पानी में बहती दिखाई देने की खबर फैलते ही आसपास के लोग नदी के पुल में पहुंच गए। इसके बाद कुछ लोगों ने बोतलों को पकड़ने के लिए जुगाड़ लगाया। सब्जियों के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक कैरेट और मछली पकड़ने वाले जाल को रस्सी से बांधा गया और इन्हें पानी में डालकर बहती बोतलों को खींचने की कोशिश की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।

दो दिन की बारिश से नदियों में बढ़ा पानी

धमतरी समेत छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश का दौर जारी है। इसके चलते स्थानीय नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा है और कई निचले इलाकों में पानी पहुंचने की स्थिति बनी है। नारी गांव में भी महानदी का पानी बढ़ने के कारण नदी किनारे की दुकान प्रभावित हुई। हालांकि बहती बोतलों को निकालने पहुंचे लोगों ने किस मात्रा में शराब बरामद की, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

थोड़ी सी लापरवाही हादसे में हो सकती थी तब्दील

नदी के तेज बहाव के बीच शराब की बोतल निकालने की कोशिश करना किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। जरा सी चूक होने पर व्यक्ति पानी में बह सकता है और ऐसी स्थिति में उसे सुरक्षित बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण हो जाता है। बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन भी लगातार लोगों को नदियों, पुलों और तेज धार वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दे रहा है।

पढ़ें :- EVM में धांधली कर BJP ने चंद्रशेखर को जिताया, नगीना सीट पर नहीं है कोई जनाधार: मायावती

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...