1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ग्लैमर गर्ल तान्या मिश्रा कैसे बनीं नेशनल क्रश? जैकी श्रॉफ के साथ कर चुकीं हैं काम

ग्लैमर गर्ल तान्या मिश्रा कैसे बनीं नेशनल क्रश? जैकी श्रॉफ के साथ कर चुकीं हैं काम

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) , प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) के बाद अब लोगों ने तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) को भारत की नई नेशनल क्रश (New National Crush) का टैग दे दिया है। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर तान्या कौन हैं और कैसे उनको यह टैग मिल गया? जिसकी वजह से वह फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) , प्रिया प्रकाश वारियर (Priya Prakash Varrier) और तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) के बाद अब लोगों ने तान्या मिश्रा (Tanya Mishra) को भारत की नई नेशनल क्रश (New National Crush) का टैग दे दिया है। ऐसे में बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर तान्या कौन हैं और कैसे उनको यह टैग मिल गया? जिसकी वजह से वह फिलहाल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

पढ़ें :- Cocktail 2: रश्मिका मंदाना की 'दिया' ने जीता दर्शकों का दिल, इंटरनेट पर फैंस बोले-इतनी प्यारी कैसे हो सकती है यार

पढ़ें :- ‘कॉकटेल 2’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल, शाहिद-कृति-रश्मिका की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस

कौन हैं तान्या मिश्रा?

तान्या मॉडल और एक्ट्रेस हैं। 31 जनवरी, 1999 को जन्मी अभिनेत्री मूल रूप से बिहार के गया की रहने वाली हैं और फिलहाल मुंबई में रहती हैं। तान्या ने मगध यूनिवर्सिटी से बी.कॉम की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उनके प्रोफेशनल पोर्टफोलियो में फेमिना, फिल्मफेयर और ग्राजिया जैसी मैगजीन के लिए फोटोशूट कर चुकी हैं। उन्हें पहली बार पॉपुलैरिटी तब मिली थी, जब अप्रैल-मई 2024 में वह ‘फेमिना’ के कवर पेज पर नजर आई थीं।

मिस इंडिया पेजेंट से मिली पहचान

तान्या ने साल 2019 में ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लिया। वह IAWA मिस इंडिया में चौथी रनर-अप रहीं। इसके अलावा वह कई दूसरे अवॉर्ड्स जीत चुकी हैं।

कैसे मिला नेशनल क्रश का टैग?

तान्या मिश्रा को नेशनल क्रश का टैग उनकी हालिया तस्वीरों के लिए मिला है। वायरल फोटो को देखने के बाद कोई उनकी अदाओं पर फिदा हो गया है, तो कोई उनके लुक्स में खो गया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर उनके 1.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।


कौन सी हैं तान्या मिश्रा की फिल्में और सीरीज

पढ़ें :- VIDEO: शादी के बाद पहली बार उदयपुर एयरपोर्ट पर एक साथ नजर आए रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा

मॉडलिंग के साथ-साथ तान्या ने कई फिल्मों, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियोज में काम किया है। साल 2023 में उन्होंने फिल्म ‘गजनवी’ में नेहा नाम की लड़की का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह कन्नड़ फिल्म ‘चेज’ में सीबीआई इंस्पेक्टर की भूमिका निभा चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, तान्या ने वेब सीरीज ‘चिड़िया उड़’ में जैकी श्रॉफ, सिकंदर खेर और भूमिका चावला के साथ भी काम किया था। इसके अलावा वह म्यूजिक वीडियो ‘नखरो’, ‘तू मेरा हो जाएगा’ और ‘रहबरा 2.0’ में काम कर चुकीं हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...