1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. शूटिंग में ईशा सिंह ने सिल्वर तो कुराश में पिंकी बलहारा ने जीता ब्रॉन्ज, CM योगी ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई

शूटिंग में ईशा सिंह ने सिल्वर तो कुराश में पिंकी बलहारा ने जीता ब्रॉन्ज, CM योगी ने दोनों खिलाड़ियों को दी बधाई

Asian Games 2026 : भारतीय कुराश खिलाड़ी पिंकी बलहारा ने एशियाई खेलों में महिलाओं के -78 किग्रा वर्ग का सेमीफाइनल कोरिया की सुमिन मो से 0-5 से हारने के बाद ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। भारतीय शूटर ईशा सिंह ने एशियाई खेलों की महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बधाई दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Asian Games 2026 : भारतीय कुराश खिलाड़ी पिंकी बलहारा ने एशियाई खेलों में महिलाओं के -78 किग्रा वर्ग का सेमीफाइनल कोरिया की सुमिन मो से 0-5 से हारने के बाद ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। भारतीय शूटर ईशा सिंह ने एशियाई खेलों की महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। इन दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये बधाई दी है।

पढ़ें :- IND vs AFG Asian Games Live : बारिश के कारण दूसरा क्वार्टर-फ़ाइनल रद्द, भारत को मिला सेमी-फाइनल का टिकट

कुराश खिलाड़ी पिंकी बल्हारा को बधाई सीएम योगी ने सोमवार को एक्स पोस्ट में कहा, “एशियाई खेल 2026 में महिलाओं के -78 किग्रा कुराश इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतने पर पिंकी बल्हारा को बधाई। इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने 2018 में जीते सिल्वर मेडल के बाद एशियाई खेलों में एक और मेडल अपने नाम किया है। यह एक शानदार प्रदर्शन है जो कुराश में भारत की बढ़ती सफलता में और इजाफ़ा करता है। जय हिंद!”

शूटर ईशा सिंह के लिए सीएम ने लिखा, “शूटिंग में ईशा सिंह का ज़बरदस्त प्रदर्शन! एशियाई खेल 2026 में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने पर ईशा सिंह को बधाई। कई शूट-ऑफ़ के कड़े मुक़ाबले के बाद, ईशा ने संयम बनाए रखा और इस स्पर्धा में एक और एशियाई खेल मेडल अपने नाम किया। यह उनके संयम और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन था। जय हिंद!”

बता दें कि सोमवार को एशियाई खेलों में महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में भारतीय शूटर ईशा सिंह को गोल्ड मेडल से बस एक शॉट से चूकना पड़ा, जिसके लिए उन्हें पांच शूट-ऑफ से गुजरना पड़ा। मौजूदा वर्ल्ड नंबर वन 21 वर्षीय ईशा ने सिल्वर मेडल की दौड़ में शामिल होने के लिए तीन शूट-ऑफ जीते। इसके बाद चीन की शियाओ जियारुइक्सुआन के साथ गोल्ड मेडल के मुकाबले में उन्हें दो और शूट-ऑफ खेलने पड़े। रेगुलर सीरीज़ के आखिर में दोनों शूटर्स का स्कोर 38 था, लेकिन शूट-ऑफ के आखिरी शॉट में ईशा चूक गईं और उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

पिंकी बल्हारा ने महिलाओं के 78kg कुराश इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। पिंकी सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की सुमिन मो से 0-5 से हार गईं, लेकिन उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ अपना सफर पूरा किया।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : भारत के लिए मैराथन में 44 साल का सूखा खत्म, सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...