1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे, कबड्डी में दोनों टीमों ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड

एशियन गेम्स में भारत का गोल्डन डे, कबड्डी में दोनों टीमों ने ईरान को हराकर जीता गोल्ड

जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। कबड्डी में भारत ने महिला और पुरुष—दोनों वर्गों के फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। महिला टीम ने 37-33 से मुकाबला जीता, जबकि पुरुष टीम ने 40-34 से ईरान को मात दी...

By Harsh 
Updated Date

Asian Games 2026: जापान में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में शनिवार का दिन भारत के लिए शानदार रहा। कबड्डी में भारत ने महिला और पुरुष—दोनों वर्गों के फाइनल में ईरान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। महिला टीम ने 37-33 से मुकाबला जीता, जबकि पुरुष टीम ने 40-34 से ईरान को मात दी।

पढ़ें :- एशियन गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास! कबड्डी का गोल्ड और मैराथन में 44 साल बाद मेडल

महिला टीम ने पूरे मुकाबले में दबाव के बीच बढ़त बनाए रखी और आखिरी पलों में शानदार डिफेंस के दम पर खिताब अपने नाम किया। पुरुष फाइनल में भारत को शुरुआत में मुश्किल का सामना करना पड़ा। हाफटाइम तक ईरान 18-17 से आगे था, लेकिन दूसरे हाफ में भारतीय टीम ने वापसी करते हुए मुकाबले की दिशा बदल दी। सुमित के अहम टैकल और अर्जुन देशवाल की रेडिंग ने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

कबड्डी के अलावा स्क्वॉश में भी भारत ने इतिहास रचा। 18 साल की अनाहत सिंह ने जापान की वर्ल्ड नंबर-6 सातोमी वतनाबे को 3-2 से हराकर महिला सिंगल्स के फाइनल में जगह बनाई। अनाहत एक समय 0-2 से पीछे थीं, लेकिन लगातार तीन गेम जीतकर उन्होंने शानदार वापसी की। वहीं अभय सिंह ने पाकिस्तान के मुहम्मद इरफान को 3-0 से हराकर पुरुष सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया।

एथलेटिक्स में भी भारत के लिए बड़ी उपलब्धि आई। सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन में 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ सिल्वर मेडल जीता। इस पदक के साथ एशियन गेम्स की पुरुष मैराथन में भारत का 44 साल का इंतजार खत्म हुआ। इससे पहले भारत ने इस स्पर्धा में 1982 के दिल्ली एशियाड में पदक जीता था।

इस तरह एक ही दिन कबड्डी के दो गोल्ड, स्क्वॉश के दो सिंगल्स फाइनल और मैराथन का सिल्वर-भारत के लिए एशियन गेम्स में शनिवार का दिन कई बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा।

पढ़ें :- Asian Games 2026 : भारत के लिए मैराथन में 44 साल का सूखा खत्म, सावन बरवाल ने सिल्वर मेडल जीत रचा इतिहास

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...