1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. खुलकर गंभीर ने रोहित संग रिश्ते पर ​की बात-चीत, बोले- हमारा तालमेल नया नहीं, एक-दूसरे की सोच समझते हैं

खुलकर गंभीर ने रोहित संग रिश्ते पर ​की बात-चीत, बोले- हमारा तालमेल नया नहीं, एक-दूसरे की सोच समझते हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गंभीर ने बोला कि रोहित के साथ उनका जुड़ाव उस समय का है जब दोनों भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर ड्रेसिंग रूम साझा करते थे। इसलिए बाद में कोच और कप्तान की भूमिका में साथ काम करना उनके लिए कोई नई शुरुआत नहीं थी...

By Harsh 
Updated Date

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने रोहित शर्मा के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है। गंभीर ने बोला कि रोहित के साथ उनका जुड़ाव उस समय का है जब दोनों भारतीय टीम के लिए खिलाड़ी के तौर पर ड्रेसिंग रूम साझा करते थे। इसलिए बाद में कोच और कप्तान की भूमिका में साथ काम करना उनके लिए कोई नई शुरुआत नहीं थी।

पढ़ें :- 'वैभव सूर्यवंशी वो तूफान है जो उसे गिराएगा, वह खुद गिर जाएगा, गौतम गंभीर तानाशाह हैं', जानें कौन हुआ फायर?

‘उसे पता है मैं क्या सोचता हूं’

गंभीर ने बताया कि लंबे समय तक साथ खेलने की वजह से दोनों एक-दूसरे के काम करने के तरीके और सोच को समझते हैं। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर उनकी और कप्तान की राय अलग हो सकती है, लेकिन अंतिम फैसला हमेशा टीम के हित को ध्यान में रखकर होना चाहिए। उनके मुताबिक यही चीज उनके बीच काम करने को आसान बनाती है।

अब दोनों एक बार फिर भारतीय ड्रेसिंग रूम में साथ दिखाई देंगे। भारत का घरेलू वनडे सत्र 27 सितंबर से शुरू होगा, जब तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की भी वापसी हो रही है जबकि टीम की कप्तानी शुबमन गिल करेंगे।

टीम के फैसले पर गंभीर का साफ संदेश

पढ़ें :- रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के संशय पर BCCI अध्यक्ष का दो टूक बयान, बोले- 'उम्र से नहीं प्रदर्शन हो पैमाना'

गंभीर ने अपने और रोहित के रिश्ते को लेकर यह भी स्पष्ट किया कि दोनों के बीच मतभेद होना असामान्य नहीं है। उनका जोर इस बात पर रहा कि चर्चा या अलग राय के बावजूद टीम का हित सबसे ऊपर होना चाहिए। इसी सोच के साथ दोनों ने पहले भी साथ काम किया है और अब वनडे सीरीज से पहले एक बार फिर यह साझेदारी देखने को मिलेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...