त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और हर साल की तरह एक बार फिर अपने घर लौटने वालों के लिए ट्रेन में सीट मिलना दूभर होने वाला है, लेकिन, इस बार सरकार ने पहले से ही इस समस्या का हल खोज लिया है। अब आपको टिकट वेटिंग या आरएसी रह जाने पर टीटीई (TTE) के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।
नई दिल्ली। त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है और हर साल की तरह एक बार फिर अपने घर लौटने वालों के लिए ट्रेन में सीट मिलना दूभर होने वाला है, लेकिन, इस बार सरकार ने पहले से ही इस समस्या का हल खोज लिया है। अब आपको टिकट वेटिंग या आरएसी रह जाने पर टीटीई (TTE) के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। रेलवे इस तरह की ऑटोमेटिक व्यवस्था करने जा रहा है कि सीट खाली रह जाने पर अपने आप ही टिकट कंफर्म हो जाएगी और आपके पास मैसेज से सूचना भी पहुंच जाएगी।