1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. 72nd National Film Awards : कार्तिक-यामी को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, धनुष को दो अवॉर्ड, अनंत नाग को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

72nd National Film Awards : कार्तिक-यामी को मिला बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, धनुष को दो अवॉर्ड, अनंत नाग को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Bollywood actor Kartik Aaryan) को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (72nd National Film Awards) में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। जबकि ​अभिनेत्री यामी गौतम (Actress Yami Gautam) को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया।

By santosh singh 
Updated Date

केवडिया। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन (Bollywood actor Kartik Aaryan) को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रह्मयुग’ के लिए 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (72nd National Film Awards) में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया गया। जबकि ​अभिनेत्री यामी गौतम (Actress Yami Gautam) को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। सेरेमनी गुजरात के एकता नगर (केवडिया) में मंगलवार को हुई। विजेताओं की घोषणा 18 जुलाई को हुई थी।

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राज ठाकरे बोले- मुंबई के बाद दिल्ली का महत्व खत्म करने की कोशिश, संजय राउत ने कलाकारों से सेरेमनी बॉयकॉट करने की मांग

‘श्रीकांत’ को बेस्ट हिंदी फिल्म और ‘आर्टिकल 370’ को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। तमिल स्टार धनुष को दो कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड दिया गया। एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड 2024 दिया गया। उन्होंने कन्नड़, तेलगु और हिंदी समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

पढ़ें :- 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में पुष्पा 2 की बड़ी जीत, सुकुमार और दीपाली नूर-शीतल शर्मा को मिला सम्मान

फेमस स्टार हानिकारक चीजों का प्रचार न करें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मैं चाहूंगी कि प्रत्येक ज्यूरी पैनल में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। फिल्म कलाकार बहुत लोकप्रिय होते हैं, उनमें देशवासियों विशेषकर युवाओं को प्रभाविक करने की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि मैं ये अनुरोध करना चाहूंगी कि लोकप्रिय कलाकार स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थों का एंडोर्समेंट न करें। स्टार वही है, जो रोशनी फैलाए, अंधेरा नहीं।

पापी पेट के लिए करियर शुरू किया और फिर 5 सालों में 50 प्ले किए : अनंत नाग

दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिलने के बाद अनंत नाग बोले कि एक एक्टर के तौर पर आपने मेरी परफॉर्मेंस देखी है। मैंने बचपन के 12 साल आश्रम में गुजारे। इसके बाद मुझे मुंबई भेजा गया, जहां मुझे प्ले चैतन्य महाप्रभु में एक्टिंग का मौका मिला। उस समय करियर क्या होता है किसी को नहीं पता था। पापी पेट के लिए करियर शुरू किया और फिर 5 सालों में 50 प्ले किए। आखिरी 50 साल मुझे कई अलग भाषाओं की फिल्मों में काम करने के लिए बुलाया गया। मैंने दूसरी भाषाओं की भी फिल्में कीं, लेकिन कर्नाटक और कन्नड़ फिल्मों में मुझे सबसे बड़े मौके मिले।

अनंत नाग ने कहा कि पिछले साल मुझे पद्म भूषण अवॉर्ड मुर्मू जी से मिला और इस बार फिर मैं बहुत सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझे फिर ये फिल्मों का सबसे बड़ा अवॉर्ड मिला है। दूसरी बार मुर्मू जी के हाथ से ही। मैं बहुत आभारी हूं। मैं कुछ लोगों को याद करना चाहता हूं उन लोगों को जो मेरे साथ रहे एक्टिंग के 55 साल के करियर में। ये अवॉर्ड सिर्फ मेरे लिए नहीं है, ये हर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, डायलॉग राइटर, सॉन्ग राइटर, मेकअप आर्टिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर के लिए है। ये अवॉर्ड लाखों लोगों के लिए है, जिन्होंने मेरे लिए अपने जहन और दिलों में जगह बनाई। ये देश मेरी जन्मभूमि है, कर्नाटक मेरी कर्म भूमि है। जन्मभूमि, कर्मभूमि और भारत मेरी धर्मभूमि भी है। मैं एक बार फिर आप सबको शुक्रिया अदा करना चहता हूं। पिछले 70 दशकों के लिए। शुक्रिया, जय हिंद, वंदे मातरम।

पढ़ें :- 72nd National Film Awards : राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसकी झोली में आया? जानिए विजेताओं के नाम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...