1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘मटन खाकर बटन…’ गाने पर बार बालाओं का डांस, नोट देते मुखिया पति का VIDEO वायरल

‘मटन खाकर बटन…’ गाने पर बार बालाओं का डांस, नोट देते मुखिया पति का VIDEO वायरल

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पंचायत की मुखिया के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता बार बालाओं के डांस कार्यक्रम के दौरान नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह डांस कर रही एक बार बाला के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं और बाद में जेब से रुपये निकालकर उसे देते भी नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Viral Video: बिहार के सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड की एक पंचायत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पंचायत की मुखिया रीना कुमारी के पति वीरेंद्र कुमार गुप्ता नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में भोजपुरी गाने पर बार बालाएं डांस करती दिखाई दे रही हैं।

पढ़ें :- Viral Video : जापान के लोगों पर चला लॉलीपॉप लागे लू गाने का जादू, भोजपुरी धुन पर जमकर थिरके विदेशी

वायरल वीडियो में भोजपुरी के गाने ‘मटन खाकर बटन खोलें’ पर बार बालाओं को डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसी दौरान वीडियो में नजर आ रहे एक व्यक्ति के एक बार डांसर को अपनी बाहों में लेने और उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, जब वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सफाई देते हुए कहा कि बार बालाएं बार-बार स्टेज से नीचे आ रही थीं, इसलिए मैंने एक के कान में कहा कि स्टेप पर ही डांस करो।

वायरल वीडियो को लेकर लगाए जा रहे दावों पर वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि सहसराम गांव में गणेश पूजा के मौके पर नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान बार बालाएं स्टेज से नीचे आकर लोगों के बीच पहुंच रही थीं। उनके मुताबिक, एक नर्तकी बार-बार उनके पास आ रही थी, इसलिए उन्होंने उसे कुछ रुपये उपहार के तौर पर दिए और कान में कहा कि वह उनके पास आने के बजाय स्टेज पर जाकर डांस करे।

वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने वीडियो में दिखाई दे रही स्थिति को लेकर अपनी अलग सफाई दी है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत प्रतिनिधियों से जुड़े लोगों के सार्वजनिक व्यवहार और ऐसे आयोजनों में उनकी मौजूदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।

फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब और किस परिस्थिति में रिकॉर्ड किया गया, इसे लेकर भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...