यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की नर्सिंग छात्र की मौत के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को प्रदर्शन के बाद छात्राओं ने मंगलवार को भी कॉलेज परिसर में प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक (Principal Suchana Rai Bhowmik) के बाद अब डीन के इस्तीफे की मांग कर रहे है।
लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) की नर्सिंग छात्र की मौत के बाद छात्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को प्रदर्शन के बाद छात्राओं ने मंगलवार को भी कॉलेज परिसर में प्रशासनिक भवन के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक (Principal Suchana Rai Bhowmik) के बाद अब डीन के इस्तीफे की मांग कर रहे है।
छात्रों का आरोप है कि दिव्यांशी की तबीयत खराब थी। उसके बाद भी उसको छुट्टी नहीं दी गई। हॉस्टल में कई मूलभूत सुविधाओं की समस्या है। इसको लेकर कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बनारस में हुई थी छात्रा की मौत
केजीएमयू (KGMU) में बीएससी नर्सिंग सेकेंड ईयर (B.Sc. Nursing Second Year) की छात्रा वाराणसी निवासी दिव्यांशी को 11 सितंबर को बुखार आया था। साथी छात्र उसे केजीएमयू (KGMU) की मेडिसिन ओपीडी लेकर पहुंचे थे। जहां उसकी कई टेस्ट करवाए गए थे। छात्राओं का दावा है कि डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव (Dengue Test Result Positive) आई थी। 17 सितंबर को जब उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई तो वाराणसी से आए माता-पिता उसे अपने साथ ले गए। 19 सितंबर को अस्पताल में इलाज के दौरान दिव्यांशी की मौत हो गई। इस मामले की जानकारी उसके साथ पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को हुई तो नाराज होकर के छात्रों ने क्लास बंद कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब 15 घंटे चले प्रदर्शन के बाद प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया, लेकिन छात्र इससे संतुष्ट नहीं हैं और अब डीन के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
घटना की कार्रवाई जाएगी जांच
केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह (KGMU Spokesperson Dr. KK Singh) ने बताया कि छात्र की मौत के बाद ब्लॉक कॉलेज प्रशासन बेहद दुख में है। इस घड़ी में कॉलेज परिवार उनके साथ खड़ा है। प्रिंसिपल सूचना राय भौमिक (Principal Suchana Rai Bhowmik) ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, दिव्यांशी की कई जांच करवाई गई थी, जिसमें रिपोर्ट सामान्य आई थी। हालांकि, मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।